हल्दी के फायदों की लिस्ट बहुत लंबी है. हल्दी खाने के रंग और स्वाद के लिए भी बहुत जरूरी है. पीली हल्दी के फायदों के बारे में तो आपने खूब सुना होगा, लेकिन क्या आप काली हल्दी के गुणों के बारे में जानते हैं? काली हल्दी में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं इसलिए इसे सेहत और त्वचा दोनों के लिए फायदेमंद माना जाता है. पीली हल्दी की तरह ही काली हल्दी भी चेहरे पर निखार लाने का काम करती है. आइए जानते हैं एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर काली हल्दी को चेहरे पर लगाने के फायदे.
काली हल्दी और एलोवेरा फेस पैक-
गर्मी के मौसम में हमें चेहरे से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ऐसे में आप काली हल्दी और एलोवेरा फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे चेहरे पर लगाने से कील-मुंहासे काफी हद तक कम हो जाते हैं.
फेस पैक बनाने के लिए आपको 1 चम्मच एलोवेरा में 1 चम्मच काली हल्दी मिलाकर पूरे चेहरे पर लगाना होगा. ऐसा रोजाना करने से आपको कम समय में ही काफी फायदा देखने को मिलेगा.
गुलाब जल और काली हल्दी से फेस पैक बनाएं-
काली हल्दी चेहरे को साफ करने में मदद करती है. वहीं, गुलाब जल त्वचा को पूरी तरह तरोताजा कर देता है. ऐसे में इन दोनों को मिलाकर चेहरे पर लगाने से आपको फायदा देखने को मिलेगा. इसके लिए आपको बस काली हल्दी में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार करना है.
Add India.com as a Preferred Source
काली हल्दी और शहद का फेस पैक-
काली हल्दी और शहद को मिलाकर चेहरे पर लगाने से भी चेहरे से जुड़ी सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है. इसके लिए आपको बस काली हल्दी और शहद को मिलाकर फेस पैक बनाना है. इसे रोजाना 5 से 7 मिनट तक चेहरे पर लगाने से आपकी त्वचा बेहद मुलायम हो जाएगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.