How You Can Gain Weight Naturally Wajan Badhane Ke Liye Kya Karein
शरीर लगता है हड्डियों का ढ़ाचा? वजन बढ़ाने के लिए इन चीजों का करें सेवन, 2 हफ्ते में दिखेगा असर
Wajan Badhane Ke Gharelu Upay: आज के समय में जहां कुछ लोग वजन की समस्या बढ़ने से परेशान हैं तो कुछ वजन कम होने के चलते. आइए जानते हैं वजन को बढ़ाने के नैचुरल तरीके.
वैसे तो हम अक्सर सुनते हैं कि लोग अपने मोटापे को लेकर परेशान रहते हैं, लेकिन हम में से कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपने पतले शरीर के कारण शर्मिंदगी का सामना करते हैं. ऐसे लोग खुद को फिट बनाने के लिए हर तरह के नुस्खे आजमाते हैं. वजन बढ़ाने के चक्कर में उल्टा सीधा खाने लगते हैं, जिसके कारण वे अधिक बीमार पड़ने लगते हैं और कमजोर दिखने लगते हैं. ऐसे में अगर आपका शरीर भी बीएमआई के हिसाब से सही नहीं है और आपको वजन बढ़ाने की जरूरत है तो कुछ हेल्दी फ्रूट ड्रिंक्स के सेवन से वजन बढ़ा सकते हैं. ये ड्रिंक्स स्वाद में अच्छे होने के साथ-साथ कई गुना तेजी से वजन बढ़ाने में भी मददगार साबित होते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में.
1. केले का शेक-
वजन बढ़ाने के लिए केला सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है.
ऐसे करें तैयार-
– सबसे पहले 2 बड़े केले लें
अब इन्हें छीलकर 1 गिलास दूध में डालें और हल्की चीनी मिलाकर मिक्सर में ब्लेंड कर लें और तैयार हो गया आपका केले का शेक.
Add India.com as a Preferred Source
2. चीकू शेक-
चीकू में कार्बोहाइड्रेट और शुगर भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसके अलावा यह प्रोटीन, आयरन और विटामिन ए का भी अच्छा स्रोत होता है.
ऐसे करें तैयार-
– सबसे पहले चीकू को छीलकर उसके बीज निकाल लें.
– अब इसे अच्छे से पीस लें.
-इसे पीने से आपका वजन भी बढ़ेगा और आप हमेशा तरोताजा महसूस करेंगे.
3. खजूर और दूध-
खजूर में काफी मात्रा में कैलोरी, नेचुरल शुगर और फाइबर भी पाया जाता है, जो वजन बढ़ाने में काफी मददगार हो सकता है.
ऐसे करें तैयार-
– सबसे पहले खजूर को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें.
-फिर इसे दूध में मिलाकर पेय तैयार कर लें.
-इसके लिए दूध में 3-4 खजूर डालकर उबाल लें फिर इसे छानकर पी सकते हैं.
4. एवोकाडो जूस-
एवोकैडो जूस में उच्च कैलोरी और प्राकृतिक वसा होती है, जो वजन बढ़ाने के लिए आवश्यक तत्व हैं. रोजाना एक गिलास एवोकैडो जूस को अपनी डाइट में शामिल करके आप अपना वजन बढ़ा सकते हैं.
ऐसे करें तैयार-
इसे बनाने के लिए सबसे पहले एवोकाडो को छील लें.
– अब इसमें 3 चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाकर मिक्सर में ब्लेंड कर लें.
5. मैंगो मिल्क शेक-
आम में काफी मात्रा में कैलोरी होती है, जिससे आपका वजन बढ़ सकता है
ऐसे करें तैयार-
मैंगो मिल्क शेक बनाने के लिए सबसे पहले आम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए.
-इसमें 3-4 चम्मच शहद और दूध डालकर मिक्सर जार में डाल दें और पीसलें
-रोजाना इसका सेवन करने से आपका वजन धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.