अपच की समस्या से हैं परेशान तो डाइट में जोड़ें फाइबर, खाना शुरू करें ये 4 चीजें

यदि आप अपच की समस्या को दूर करना चाहते हैं तो ऐसे में आप अपनी डाइट में कुछ खाद्य पदार्थों को जोड़ सकते हैं. जानते हैं इन खाद्य पदार्थों के बारे में...

Published date india.com Updated: August 11, 2023 11:03 AM IST
email india.com By Garima Garg email india.com | Edited by Garima Garg email india.com
अपच की समस्या से हैं परेशान तो डाइट में जोड़ें फाइबर, खाना शुरू करें ये 4 चीजें
High-Fiber Diet: 5 Fiber-Rich Foods That You Should Eat Everyday!

आज के समय में गलत खानपान के कारण व्यक्ति पेट से जुड़ी कई समस्याओं का शिकार हो रहा है. उन्हीं समस्याओं में से एक है अपच की समस्या. अपच की समस्या व्यक्ति के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित कर सकती है. ऐसे में बता दें कि यदि व्यक्ति अपनी डाइट में फाइबर से भरपूर चीजों को जोड़ता है तो इससे व्यक्ति को कई तरीकों से फायदा पहुंच सकता है. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अपच की समस्याओं को दूर करने में कौन-से फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों को डाइट में जोड़ सकते हैं. पढ़ते हैं आगे…

अपच होने पर किन चीजों का करें सेवन

  1. आप अपनी डाइट में नींबू को जोड़ सकते हैं. नींबू के अंदर भरपूर मात्रा में विटामिन सी और फाइबर पाया जाता है. वहीं इसके अंदर आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, कैल्शियम आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं जो न केवल डाइजेशन को बेहतर बना सकते हैं बल्कि नींबू की सेवन से अपच की समस्या से भी राहत मिल सकती है.
  2. अपच की समस्या को दूर करने में संतरा भी आपके बेहद काम आ सकता है. संतरे के अंदर विटामिन सी के साथ-साथ फाइबर भी मौजूद होता है जो न केवल अपच को दूर करने में उपयोगी है बल्कि यदि संतरा रोज खाया जाए तो इससे पाचन क्रिया को भी तंदुरुस्त बनाए जा सकता है.
  3. आप अपनी डाइट में पालक को भी जोड़ सकते हैं. पालक के अंदर भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है. यह पाचन क्रिया को तंदुरुस्त करने के साथ-साथ अपच की समस्या को दूर करने में भी उपयोगी है.
  4. आप अपनी डाइट में दही को जरूर जोड़ें. दही के अंदर प्रोबायोटिक पाए जाते हैं. प्रोबायोटिक गट फ्रेंडली बैक्टीरिया हैं. ऐसे में दही के सेवन से न केवल अपच की समस्या को दूर किया जा सकता है बल्कि दही पेट को ठंडक प्रदान करने का भी काम कर सकता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.