अलग रह रहे हैं, लेकिन तलाक नहीं हुआ है तो रिश्ते को दें एक और मौका, शादीशुदा जिंदगी में फिर भर जाएगी मिठास

Tips to improve your relation: कई बार ऐसा होता है कि पति पत्नी के रिश्तों में खटास आ जाती है, ऐसे में दोनों तलाक नहीं लेते लेकिन अलग रहने लगते हैं, ऐसे में अगर आप भी इसी परिस्थिति से गुजर रही हैं और रिश्तों को दोबारा मौका देना चाहती हैं तो इन बातों पर ध्यान दें.

Published date india.com Updated: February 14, 2026 5:03 PM IST
अलग रह रहे हैं, लेकिन तलाक नहीं हुआ है तो रिश्ते को दें एक और मौका, शादीशुदा जिंदगी में फिर भर जाएगी मिठास

कई बार शादी के रिश्ते में एक ऐसा मोड़ आ जाता है जहां पति पत्नी के बीच दूरियां बढ़ जाती है और रिश्ते में दरार आ जाती है. तब ऐसा लगता है जैसे रिश्ते में अब भी कुछ बचा नहीं है, लेकिन ऐसा नहीं है कई बार रिश्ते को दोबारा मौका देना पड़ता है. कई बार शादी के रिश्ते में दूरियां इतनी ज्यादा बढ़ जाती हैं कि पति पत्नी अलग रहने लगते हैं. हालांकि कई जोड़े अलग रहने के बाद भी रिश्ते में वापस आ जाते हैं. ऐसे में अगर आप भी इसी परिस्थिति से गुजर रहे हैं तो पहले इस बात को समझें कि अलगाव रिश्ते का अंत नहीं है, बल्कि इसमें सुधार करने की जरूरत नहीं है. ऐसे में आज हम आपको 10 ऐसी टिप्स बताएंगे जो आपके रिश्ते को सही करने में मदद कर सकते हैं.हालांकि इसके लिए दोनों पार्टनर की कोशिश जरूरी है, लेकिन अगर एक तरफ से भी शुरुआत हो तो भी चमत्कार हो सकता है.

1. पहले खुद से बात करें

सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि आप खुद क्या चाहते हैं. क्या आप सच में रिश्ता बचाना चाहते हैं? सबसे पहले खुद से ये सवाल ईमानदार से खुद से पूछें. अगर हां तो इसके पीछे की वजहें जानें, जैसे इसके पीछे का कारण क्या है- प्यार, बच्चे, यादें, या भविष्य. ये आपको मोटिवेशन देगा अगर सिर्फ समाज या डर से आप ऐसा कर रहे हैं तो काउंसलिंग का सहारा लें.

2. स्पेस दें, लेकिन कनेक्शन बनाए रखें-

किसी भी रिश्ते में स्पेस की बहुत जरूरत होती है. अगर आप रिश्ते को हेल्दी रखना चाहते हैं तो स्पेस जरूर दें. हर घंटे उन्हें कॉल न करें, हां लेकिन उन्हें अपनी मौजूदगी का एहसास जरूर कराएं, उन्हें हफ्ते में 1-2 बार मैसेज या कॉल करके पूछें कि आज का दिन कैसा रहा? बिना पुरानी बातों कोबीच में लाए. स्पेस से गुस्सा कम होता है.

3. पुरानी गलतियों पर बात न करें, उन्हें पीछे छोड़कर माफ करें और माफी मांगें-

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

अक्सर हम रिश्तों में यहीं गलतियां करते हैं कि पुरानी बातों को खींचकर लाते हैं, लेकिन आप आसा न करें. पिछले झगड़ों को बार-बार रिश्ते के बीच न लाएं. अगर गलती आपकी थी तो सच्चे दिल से माफी मांगें. अगर पार्टनर की तो माफ करने की कोशिश करें याद रखें फॉरगिव एंड फॉरगेट आसान नहीं, लेकिन बिना माफी के किसी रिश्ते में आगे नहीं बढ़ा जा सकता है.

4. ओपन कम्युनिकेशन शुरू करें-

जब भी बात करें तो एक दूसरे पर पिछले बातों का आरोप नहीं लगाएं, बल्कि अच्छी बातों पर ध्यान दें. एक न्यूट्रल टाइम पर मिलें (कॉफी शॉप या पार्क में) और सिर्फ अपनी फीलिंग्स शेयर करें. जैसे मुझे ऐसा लगता है…कहें, न कि तुम हमेशा… ये सब बातें करें. सुनें ज्यादा, बोलें कम अगर बात बिगड़ने लगे तो ब्रेक लें.

5. मैरिज काउंसलिंग या थेरेपी लें –

कई बार लोग काउंसलिंग लेने में झिझकते हैं, लेकिन ये गलत है. भारत में अब कई अच्छे मैरिज काउंसलर्स हैं (ऑनलाइन भी), अलग रहते हुए भी जॉइंट सेशन लें सकते हैं. प्रोफेशनल मदद से गलतफहमियां सुलझती हैं अगर एक नहीं मानता तो आप अकेले जाएं. आपकी चेंज से असर पड़ सकता है.

6. छोटे-छोटे पॉजिटिव स्टेप्स लें –

अगर आप दोनों अलग रह रहे हैं और रिश्ते को सही करना चाहते हैं तो छोटे-छोटे पॉजिटिव स्टेप्स लें, जैसे अलग रहते हुए भी ‘डेट’ प्लान करें, मूवी, डिनर या वॉक. पुरानी यादें शेयर करें. फिजिकल टच (हैंड होल्डिंग) धीरे-धीरे बढ़ाएं. छोटी चीजें ट्रस्ट बिल्ड करती हैं.

7. खुद पर काम करें –

खुद पर काम करना शुरू करें जैसे- जिम जाएं, कोई हॉबी सीखें, दोस्तों से मिलें, मेंटल हेल्थ सुधारें. जब आप बेहतर बनेंगे तो पार्टनर को अट्रैक्ट करेंगे. अगर बच्चे हैं, तो उनकी केयर प्रायोरिटी रखें, लेकिन उन्हें मैसेंजर न बनाएं. बच्चों के सामने पॉजिटिव बातें करें.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.