Healthy Foods for Hair: बालों का झड़ना आज के समय में महिलाओं और पुरुषों दोनों में काफी ज्यादा एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है, इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह-तरह की चीजों को फॉलो करते हैं, लेकिन फिर भी कुछ खास असर बालों में देखने के लिए नहीं मिलता है. बदलती लाइफस्टाइल, तनाव, प्रदूषण, हार्मोनल बदलाव और पोषण की कमी के कारण अक्सर के समस्या लोगों में काफी ज्यादा देखने के लिए मिलती है. कई लोग महंगे हेयर प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट पर हजारों रुपये खर्च करते हैं, लेकिन अगर शरीर को अंदर से सही पोषण नहीं मिलेगा, तो आपकी स्किन और बाल दोनों को ही ठीक से पोषण नहीं मिलेगा. आज आपको बताते हैं आप कौन-कौन से फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.
बालों की मजबूती के लिए 5 हेल्दी फूड्स
1. अंडा
आपको अपनी डाइट में अंडे को जरूर शामिल करना चाहिए. ये आपकी हेल्थ और बालों दोनों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं. अंडा प्रोटीन और बायोटिन से भरपूर होता है, जो आपके बालों की जड़ों को मजबूती देता है.
2. अखरोट और बादाम
आपको रोजाना अपनी डाइट में अखरोट और बादाम को शामिल करना चाहिए. ये दोनों ही आपके बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. ड्राई फ्रूट्स में हेल्दी फैट, विटामिन E, जिंक और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो आपकी हेल्थ के लिए भी काफी जरूरी है.
3. दही
अगर आप अपने झड़ते बालों से काफी ज्यादा परेशान हो गए हैं, तो आपको अपनी डाइट में दही को शामिल जरूर करना चाहिए. दही में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन B5 और प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं, जो आपके बालों को मजबूत रखता है.
4. अलसी के बीज
आपको अपनी डाइट में रोजाना अलसी के बीज को जरूर एड करना ही चाहिए. रोजाना खाने से बालों की जड़ों को पोषण मिलता है और साथ ही साथ बाल घने और मजबूत बनने में मदद भी मिलती है.
5. पालक
पालक भी आपकी हेल्थ के लिए काफी ज्यादा जरूरी होता है. इसको खाने के बाद आपको काफी ज्यादा मजा आने वाला है. पालक आयरन, फोलेट, विटामिन A, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर माना जाता है. इसको अपनी डाइट में शामिल करने के बाद बालों के झड़ने की दिक्कत भी दूर होगी.
डिस्क्लेमर: यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. India.com इसकी पुष्टि नहीं करता है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. अगर आपको कोई बीमारी है या सेहत से जुड़ी कोई समस्या है, तो कुछ भी अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें. हर इंसान की सेहत अलग होती है, इसलिए असर भी अलग हो सकता है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.