Increase your hair density by applying hibiscus flower with mustard oil hair mask
घने और चमकदार बाल हर किसी की चाहत होती है. लेकिन प्रदूषण, गलत खानपान और तनाव की कारण बालों का झड़ना, रूखेपन आम हो गया है. लगातार झड़ते बाल आपकी पर्सनालिटी को भी फीका कर रहे हैं. ऐसे में आपके घर में ही मौजूद दो चीजों की मदद से आप आपने बालों को फिर से घना और लंबा बना सकती हैं. इसके लिए आपको गुड़हल के फूल और सरसों के तेल का सही इस्तेमाल करना पड़ेगा.
कैसे मिलेगा इस तेल से फायदेमंद?
गुड़हल का फूल: गुड़हल के फूल में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और प्रोटीन पाए जाते हैं. ये सभी चीजें बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं. गुड़हल बालों को मजबूत बनाने के साथ साथडैंड्रफ की समस्या को भी दूर करता हैं.
सरसों का तेल: सरसों के तेल में ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन ई भरपूर मात्रा पाई जाती हैं. ये बालों को पोषण देते हैं. इसके अलावा इससे स्कैल्प स्वस्थ रहता है. सरसों के तेल का इस्तेमाल बालों को मुलायम और चमकदार बनाते हैं.
गुड़हल और सरसों के तेल से बनाएं हेयर मास्क
सामग्री:
5-6 ताजे गुड़हल के फूल
2-3 बड़े चम्मच सरसों का तेल
विधि:
गुड़हल के फूलों को धोकर पीस लें.
पीसे हुए फूलों में सरसों का तेल मिलाएं.
इस पेस्ट को अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाएं.
30-45 मिनट के लिए छोड़ दें.
इसके बाद हल्के गुनगुने पानी और माइल्ड शैंपू से बाल धो लें.
हेयर मास्क के फायदे
यह बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है.
इससे बाल मजबूत बनाते हैं.
यह हेयर मास्क बालों को मुलायम और चमकदार बनाता है.
यह डैंड्रफ की समस्या को दूर करता है.
यह बालों को रूखेपन से बचाता है.
हफ्ते में कितनी बार लगाएं?
आप इस हेयर मास्क को हफ्ते में दो बार लगा सकते हैं. लगातार इस्तेमाल करने से आपको कुछ ही हफ्तों में फर्क दिखना शुरू हो जाएगा. इसको इस्तेमाल करने पर आपके पूंछ जैसे बाल मोटे और लंबे होने लगेंगे.
Add India.com as a Preferred Source
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.