By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
International Pineapple Day 2024: पाइनएप्पल करता है शरीर की कई समस्याओं का सफाया, जानें इसके फायदे
हर साल 27 जून को इंटरनेशनल पाइनएप्पल डे मनाया जाता है. पाइनएप्पल को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. आइए जानते हैं इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बार में-
International Pineapple Day 2024: हर साल दुनियाभर में 27 जून को इंटरनेशनल पाइनएप्पल डे मनाया जाता है. यह दिन दुनिया भर में इस स्वादिष्ट और पौष्टिक फल को समर्पित है. पाइनएप्पल को अनानास के नाम से जाना जाता है. यह ट्रॉपिकल एरिया का एक मशहूर फल है. यह न केवल अपने मीठे और रसीले स्वाद के लिए जाना जाता है, बल्कि यह कई स्वास्थ्य लाभों से भी भरपूर होता है.
पाइनएप्पल के फायदे
1. पाचन में सुधार
अनानास में ब्रोमेलैन नामक एंजाइम होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है. यह प्रोटीन को तोड़ने और भोजन को पचाने में मददगार साबित होता है. इससे डाइजेशन ठीक रहता है. साथ ही पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है.
2. इम्यूनिटी बूस्टर
अनानास विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट का एक अच्छा स्रोत है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. यह इम्यूनिटी बूस्टर के तौर पर शरीर के लिए फायदेमंद होता है.
3. सूजन करता है कम
पाइनएप्पल में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करने में मदद करते हैं, जो गठिया और जोड़ों के दर्द जैसी स्थितियों में फायदेमंद हो सकता है.
4. बढ़ते वजन को करता है कंट्रोल
पाइनएप्पल कैलोरी में कम और फाइबर में हाई होता है, जो लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है और बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है. इससे मोटापे की समस्या नहीं होती है.
5. हड्डियों को करता है मजबूत
पाइनएप्पल मैंगनीज का एक अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी मिनरल है. यह शरीर की कमजोरी और थकान को कम करने में मददगार साबित होता है.
6. आंखों की रोशनी में सुधार
पाइनएप्पल विटामिन ए का एक अच्छा स्रोत है, जो आंखों की रोशनी के लिए जरूरी है. इसके सेवन से आंख से जुड़ी समस्या नहीं होती है.
7. त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
पाइनएप्पल विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. इसके सेवन से त्वचा में निखार आता है. साथ ही बालों की ग्रोथ के लिए भी फायदेमंद होता है.
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी को प्रदान करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें