मुंबई: करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान अभी से सेलिब्रिटी बन गए हैं. उनकी हर फोटो देखने को लोग बेताब रहते हैं. खास बात ये है कि तैमूर ऐसे स्टार किड हैं, जिनकी हर फोटो को लाखों लाइक्स मिलते हैं.
मौनी राय ने शेयर की बेहद फैशनेबल फोटोज, दिखीं बोल्ड, लुक वायरल…
पर आज हम आपको उस महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जो तैमूर के साथ दिखती है. ये महिला, तैमूर की मां करीना से ज्यादा तैमूर को गोद में लिए दिखती हैं. ये हैं तैमूर की नैनी.


तैमूर अली खान की नैनी से जुड़ी एक खबर सामने आई है. इसमें उनकी सैलरी की बात कही गई है. सैलरी भी इतनी जो आपके होश उड़ाने के लिए काफी है. बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक, तैमूर अली खान की नैनी का नाम सावित्री है. सावित्री की सैलरी किसी इंजीनियर, एमबीए और आईटी प्रोफेशनल से ज्यादा है.
काफी Stylish हैं तैमूर, Photos देख सैफ और करीना के नवाब बेटे के कायल हो जाएंगे आप
खबर में कहा गया है कि तैमूर की नैनी की बेसिक सैलरी 1.5 लाख महीना है. अगर उन्हें एक्स्ट्रा शिफ्ट में काम करना होता है तो सैलरी 1.7 लाख रुपए महीने तक पहुंच जाती है. यही नहीं उन्हें एक कार दी गई है, जिससे वे तैमूर को घुमा सकें.

ये भी बताया गया है कि विदेश के ट्रिप में जब सावित्री, खान फैमिली के साथ जाती हैं तो सारा खर्च खान परिवार का ही होता है. सावित्री को मुंबई के जूहु स्थित एक हाई प्रोफाइल एजेंसी के माध्यम से खान परिवार ने तैमूर की देखभाल के लिए रखा था.
साड़ी पहनने का बोल्ड तरीका सिखा रही हैं निया शर्मा, यूं ही नहीं कहलातीं एशिया की सबसे सेक्सी महिला…
पर जिस बात की चर्चा अब हर ओर हो रही है, वो ये है कि सावित्री की सैलरी देश के पीएम के बराबर है. देश के पीएम को भी इतनी ही सैलरी मिलती है.
विकीपीडिया का ये स्क्रीनशॉट भी यही कहता है, देखिए-

जो भी हो, जितना नैनी तैमूर के करीब हैं, उतना ही करीब तैमूर भी नैनी के हैं. करीना की गैर-मौजूदगी में वे ही मां की तरह उनकी देखभाल करती हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.