Health Tips: खट्टी डकारों और अपच होने पर ना खाएं दवाई, अपनाएं ये घरेलू उपाय

आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने रहे हैं जिससे आप अपने किचन में रखी चीजों के इस्तेमाल से इस समस्या से राहत पा सकते हैं. आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में-

Published date india.com Published: October 10, 2020 11:37 AM IST
burping
burping

नई दिल्ली: खाना खाने के बाद डकार आना आम बात होती है. लेकिन कई बार ज्यादा खाना खाने, या ज्यादा मसाले वाला खाना खाने से बदहजमी की शिकायत हो जाती है. जिससे अपच और खट्टी डकारे आने लगती हैं. खट्टी डकार आने के कई कारण हो सकते हैं. जैसे- ओवरइटिंग, पेट में इंफेक्शन, बदहजमी, समय पर न खाना, सिगरेट या शराब का सेवन, टेंशन अधिक लेना और ज्यादा मसालेदार भोजन करना आदि. इस समस्या से निपटने के लिए लोग दवाई का सहारा लेते हैं. अपच और बदहजमी की समस्या को करने के लिए मार्केट में खई तरह की दवाईयां उपलब्ध हैं. लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने रहे हैं जिससे आप अपने किचन में रखी चीजों के इस्तेमाल से इस समस्या से राहत पा सकते हैं. आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में-

मेथी- अगर आपको कई दिनों से लगातार खट्टी डकार आ रही है तो आप मेथी का इस्तेमाल कर सकते हैं. मेथी को रात भर पानी में भिगोना है उसके बाद सुबह इस मेथी वाले पानी को खाली पेट पीना है. इसके सेवन से खट्टी डकार की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा.

हींग- हींग का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है. हींग के सेवन से खाना आसानी से पच जाता है. इसके अलावा यह गैस और खट्टी डकार की समस्या को भी कम करती है. हींग को पानी में घोलकर पीने से पेट का भारीपन और खट्टी डकार को कम किया जा सकता है.

इलायची- खट्टी डकार की समस्या को कम करने के लिए इलायची का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. इलायची के सेवन से गैस और खट्टी डकारों से राहत मिल सकती है.

लौंग- लौंग का इस्तेमाल भी पाचन तंत्र को आराम पहुंचाने का काम करता है. खट्टी डकार आने पर लौंग का पानी या लौंग का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.