
Shweta Bajpai
नमस्कार, मैं श्वेता बाजपेई, वर्तमान में India.com हिंदी में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हूं. हिंदी पत्रकारिता में लगभग 10 वर्षों के अनुभव के दौरान मैंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एंटरटेनमेंट ... और पढ़ें
भारतियों तो चटपटा खाना पसंद होता है, ऐसे में वो इसमें तरह-तरह के मसाले डालते हैं, साथ ही साथ हम में से कई लोग इसका स्वाद बढ़ाने के लिए लहसुन प्याज का इस्तेमाल भी करते हैं. लगभग हर भारतीय रसोई में लहसुन का इस्तेमाल रोजना किया जाता है, चटनी, सब्जी, अचार या तड़का इन सभी को बनाने में कई लोग लहसुन का इस्तेमाल करते हैं, हालांकि लहसुन की कलियां छीलना सबसे बोरिंग और समय लेने वाला काम होता है. इसे छीलते वक्त हाथ तो गंदे होते ही हैं, साथ ही साथ इन्हें छीलने में समय भी काफी लग जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स बताएंगे जिसकी मदद से आपके लहसुन मिनटों में छिल जाएंगे तो चलिए जानते हैं इनके बारे में-
1. जार शेक मेथड-
ये मेथड सबसे पॉपुलर है. इसके लिए सबसे पहले लहसुन की पूरी गांठ को तोड़कर कलियों में कर लें. अब इन कलियों को एक बड़े ग्लास जार या स्टील के डिब्बे में डालें और ढक्कन लगा दें. अब टाइट बंद करने के बाद 20-30 सेकंड जोर-जोर से हिलाएं. अब ढक्कन खोलें, आप देखेंगे कि ज्यादातर कलियों का छिलका खुद-ब-खुद अलग हो जाएगा. बाकी आसानी से निकल जाएगा.
2. चाकू से स्मैश मेथड-
ये भी लहसुन छीलने का बढ़िया तरीका है, इसके लिए लहसुन की कली को कटिंग बोर्ड पर रखें, अब चाकू की चौड़ी साइड से हल्का दबाकर स्मैश करे. आप देखेंगे कि छिलका फट जाएगा और लहसुन की कली आसानी से बाहर आ जाएगी.
3. माइक्रोवेव ट्रिक-
अगर आपके पास घर में माइक्रोवेव है तब भी आप आसानी से लहसुन को छील सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ नहीं करना है बस लहसुन की कलियों को प्लेट पर रखें, माइक्रोवेव में 15-30 सेकंड हाई पावर पर घुनाएं और निकाल लें. अब इसे ठंडा होने दें. इसके बाद छिलका बहुत आसानी से निकल जाएगा.
4. गर्म पानी में भिगोने का तरीका-
इस तरीके को भी कई लोग घरों में इस्तेमाल करते हैं, इसके लिए आपको लहसुन की कलियों को अलग करके गर्म पानी में 5 से 10 मिनट भिगोकर रखना है. इसके बाद पानी से निकालकर दबाएं, छिलका खुद अलग हो
5. दो कटोरी या दो बाउल मेथड-
लहसुन की कलियां एक स्टील या मेटल कटोरी में डालें. दूसरी कटोरी को उल्टी करके ऊपर रखें और दोनों को पकड़कर 10-20 सेकंड जोर से हिलाएं. इससे भी छिलके ढ़ीले होकर अलग हो जाते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.