Kitchen Tips Easy Hacks To Remove Onion And Garlic Smell From The Mixer
लाख कोशिशों के बावजूद नहीं जा रही है मिक्सी से लहसुन-प्याज की गंध? अपनाएं ये 2 टिप्स, मिनटों में होगी गायब
हम में से अधिकतर लोग मिक्सर का इस्तेमाल करते हैं, ऐसे में इसमें प्याज लहसुन की महक आने लगती है अगर आप भी इससे परेशान हैं तो इस बदबू को भगाने में कुछ हैक्स आपके काम आ सकती हैं.
Hacks to Remove Onion and Garlic Smell: कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिनका इस्तेमाल लगभग हर किचन में किया जाता है, इन्हीं में से एक है मिक्सर जार. इसकी मदद से हमारा काम आसान और जल्दी हो जाता है. ये इलेक्ट्रॉनिक आइटम लगभग हर घर में खाना बनाते वक्त इस्तेमाल किया जाता है. ये हमारे घंटों का काम मिनटों में कर देता है. इस तरह हमारा काफी समय बच जाता है.
वहीं हमें इन उपकरणों का उपयोग करने के साथ-साथ इनके रखरखाव और साफ-सफाई का भी पूरा ध्यान रखना होता है. नहीं तो ये जल्दी खराब होने लगते हैं. ये गंदी चीजें देखने में तो भद्दी लगती ही हैं साथ ही हमारे किचन की खूबसूरती भी खराब कर देती हैं. ऐसे में हमें इनकी सफाई करते रहना चाहिए. आज इस आर्टिकल में हम आपको किचन में इस्तेमाल होने वाले बेहद महत्वपूर्ण उपकरण मिक्सर जार की सफाई के बारे में बताने जा रहे हैं.
अक्सर जब भी आप प्याज या लहसुन को ब्लेंडर में पीसते हैं तो उस जार से बहुत तेज गंध आने लगती है. यह गंध इतनी तेज़ होती है कि कभी-कभी डिशवॉशर से साफ करने के बाद भी नहीं जाती है. ऐसे में आज हम आपको मिक्सर जार से आने वाली इस तेज गंध को दूर करने की तरकीब बताने जा रहे हैं. इसके लिए आपको एक पैसा भी खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आइए जानते हैं कैसे इसे साफ करें.
संतरे का छिलका आएगा काम-
अक्सर हम संतरे के छिलके को कूड़ा समधकर फेक देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है ये आपके मिक्सर को चमकाने के काम आ सकता है. जी हां मिक्सर की सफाई के लिए आपको बस संतरे के छिलकों को पानी में उबालना है. अब इसे मिक्सर जार में डालें. साथ ही इसमें 2-4 बूंदें लिक्विड डिशवॉश की भी मिला लें. जार बंद करें, मिक्सर चालू करें और इस मिश्रण को लगभग आधे घंटे तक ब्लेंडर में ही रहने दें. आधे घंटे के बाद मिश्रण को फेंक दें और जार को सामान्य पानी और डिशवॉशर से साफ कर लें. आप देखेंगे कि प्याज-लहसुन की महक गायब हो जाएगी.
केले का छिलका-
केला खाने के बाद हम इसे फालतू समझकर फेक देते हैं, लेकिन ये आपके बड़े काम आ सकता है. मिक्सर जार को साफ करने के लिए मिक्सर जार में केले के छिलके, दो चम्मच आटा और सिरका डालकर उसे चालू करना है. अब इस घोल को करीब 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद केले, आटे और सिरके के मिश्रण को फेंक दें और इसे सामान्य बर्तनों और लिक्विड डिश वॉश की मदद से साफ कर लें. अब आप देखेंगे कि ब्लेंडर से कोई गंध नहीं आएगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.