Garlic For Health And Diet: हार्ट और पाचन के लिए वरदान है लहसुन, जानें इसे अपनी डाइट में कैसे करें शामिल

लहसुन पाचन तंत्र को मजबूत करने और इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करता है, जानें इसके फायदे

Published date india.com Updated: September 14, 2020 10:32 AM IST
Garlic For Health And Diet: हार्ट और पाचन के लिए वरदान है लहसुन, जानें इसे अपनी डाइट में कैसे करें शामिल

लहसुन के फायदों के बारे में तो आपने सुना ही होगा कि ये किस तरह आपकी सेहत का ख्याल रखते हैं और कई सारी बिमारियों से आपको दूर करते हैं. लेकिन लहसुन को अक्सर लोग नहीं खाना पसंद करते हैं औऱ इसकी वजह है इसे खाने के बाद मुंह से बदबू आना लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन ये एक ऐसा सुपरफूड है जो आपके स्वास्थ को सुपर हेल्दी बनाता है.

लहसुन आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने, शुगर लेबल को कम करने और हार्ट की बीमारियों से लड़ने में मदद करती है. यह विटामिन, खनिज, एंटीऑक्सिडेंट, एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर है. इसके अलावा, लहसुन में कैलोरी की मात्रा कम होती है और यह वजन घटाने में मदद कर सकता है. ऐसे में चलिए जानते हैं आप कैसे इसे अपने आहार में शामिल कर सकते हैं ताकि इसके फायदे से आप भी वंचित ना रहें.

1.सलाद
सुनकर थोड़ा अजीब लगता है लेकिन और कुछ लहसुन की कली को जैतून के तेल,मिर्च औऱ सूखी जड़ी बूटियों के साथ मिलाएं और सलाद के अपने कटोरे पर ड़ाल दें. ये जैसा सलाद आप खाते हैं उससे अलग होगा लेकिन ये एख नया सवाद जरुर एड कर देगा.

2. सूप
आप चाहें तो कुछ जले हुए लहसुन को सूप के साथ या सूप के कटोरे के ऊपर मिला सकते हैं, ताकि इसे और भी स्वादिष्ट बनाया जा सके. लहसुन को जलाने के लिए एक पैन में हल्का सा तेल से और गर्म करें और एक मुठ्ठी कटा हुआ लहसुन लें और धीमी आंचपर इसे सुनहरा होने तक पकाएं.

3. पराठे या सब्जी
आप चाहें तो अपने पराठे में भी इसकी इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर सब्जी बनाने के दौरान 2-4 लहसुन की कली डाल दें औऱ सब्जी के साथ खाएं. जब आप दाल की तड़का लगाएं तो उसमें भी लहसुन का इस्तेमाल करें और दाल के साथ आप इसे खाएं.

4.लहसुन का अचार
अगर आप कच्चा लहसुन नहीं खा सकते हैं तो आप बतौर अचार के तौर पर इसे खाएं, लहसुन का अचार ये सभी चीजों मसालों और टेस्ट को बांध के रखने का काम करता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.