By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Lehsun Paratha Recipe: ठंड से बचाने के लिए बच्चों को सर्दियों में खिलाएं लहसुन का पराठा, यहां जानें इसे बनाने की रेसिपी
सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए लहसुन (Lehsun Khane Ke Fayde) काफी अच्छा साबित होता है. लहसुन (Lehsun Ke Fayde) की तासीर काफी गर्म होती है जो शरीर को अंदर से गर्म रखता है. ऐसे में आप बच्चों को लहसुन के पराठे खिला सकते हैं.
Lehsun Paratha Recipe: दिसंबर का महीना चल रहा है और ठंड भी काफी बढ़ने लगी है. ऐसे में जरूरी है कि आप अपने शरीर को अंदर से गर्म रखें. सर्दियों में यूं तो सभी को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत पड़ती है लेकिन बच्चों का ख्याल रखना रखना पड़ता है. सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए लहसुन (Lehsun Khane Ke Fayde) काफी अच्छा साबित होता है. लहसुन (Lehsun Ke Fayde) की तासीर काफी गर्म होती है जो शरीर को अंदर से गर्म रखता है. ऐसे में आप बच्चों को लहसुन के पराठे खिला सकते हैं. यह खाने में टेस्टी भी होते हैं और बच्चों को ठंड से भी बचाते हैं.
लहसुन पराठा बनाने की सामग्री
– लहसुन
– आटा
– हरी मिर्च
– नमक
– तेल
लहसुन पराठा बनाने की विधि
-लहसुन को छीलकर बारीक काट लें. इसमें हरी मिर्च को भी बारीक काट लें. इसके बाद लहसुन और हरी मिर्च में नमक और अजवाइन मिला लें. इसके बाद आटा गूंथ लें आटा गूंथते समय नमक, अजवाइन और गर्म मसाला मिला लें. इससे पराठा टेस्टी बनेगा. अब आटे की छोटी चोठी लोई बनाकर उसमें लहसुन और हरी मिर्च का मिश्रण मिलाकर पराठा बेल लें. मीडियम गैस पर पराठा बना कर चटनी के साथ सर्व करें.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें