नींबू और हल्दी दूर कर सकती है चेहरे की कई समस्याएं, जानें फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका

चेहरे पर नींबू और हल्दी लगाई जाए तो इससे ना केवल रंगत को निखारा जा सकता है बल्कि हल्दी चेहरे की कई समस्याओं को दूर करने में भी उपयोगी है. ऐसे में जानते हैं इनके फायदों के बारे में...

Written by: Garima Garg
Updated: February 28, 2023, 1:31 PM IST

अक्सर हम लोग चेहरे की कई समस्याओं को दूर करने के लिए ना जानें कौन-कौन से घरेलू उपचरों को अपनाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक छोटा सा नींबू और चुटकी भर हल्दी त्वचा की कई समस्याएं दूर करने में उपयोगी है. जी हां आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि चुटकी भर हल्दी और नींबू की कुछ बूंद किस प्रकार से त्वचा की कई समस्या दूर कर सकती हैं. पढ़ते हैं आगे…

हल्दी और नींबू के इस्तेमाल के तरीके और फायदे

  1. बता दें कि चेहरे पर हल्दी और नींबू लगाने से न केवल रंगत में निखार आता है बल्कि कील मुंहासे दाग धब्बे आदि से भी राहत मिल जाती है. नींबू में नैचूरल ब्लीच मौजूद होता है जो आपकी त्वचा को डीप क्लीन कर सकता है. इसके अलावा हल्दी और नींबू के अंदर विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट तत्व, एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जो त्वचा की कई समस्याएं दूर कर सकते हैं.
  2. इस मिश्रण को बनाने के लिए आपके पास शहद, नींबू का रस और हल्दी होना जरूरी है. अब आप एक कटोरी में तीनों को अच्छे से मिक्स करें और उसके बाद बने मिश्रण को कुछ सेकंड के लिए ढककर रख दें. अब अपनी त्वचा को सबसे पहले साधारण पानी से धोएं और कॉटन के कपड़े से पूछ कर बने मिश्रण को प्रभावित स्थान पर लगाएं. 20 मिनट तक अपनी त्वचा पर मिश्रण को लगा छोड़ दें. इसके बाद अपनी त्वचा को साधारण पानी से धो लें. ऐसा करने से त्वचा की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं.

नोट – यदि आप की स्किन ज्यादा ही सेंसिटिव और ड्राई है तो ऐसे में नींबू हल्दी का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह पर करें. इसके अलावा यदि आपकी त्वचा पर किसी प्रकार की चोट, घाव या कट का निशान है तो नींबू के इस्तेमाल से समस्या बढ़ सकती है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.