Looking For Snowfall Without Crowds These 5 Places Beat Shimla And Manali Know The Details
शिमला–मनाली छोड़िए! बर्फ देखने के लिए ये 5 ऑफबीट डेस्टिनेशंस हैं परफेक्ट
अगर आप इस सर्दी बर्फबारी को भीड़ से दूर, शांत माहौल में एन्जॉय करना चाहते हैं तो ये पांच जगहें शिमला और मनाली से कहीं ज्यादा बेहतर ऑप्शन आपके लिए हो सकती हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में.
सर्दी के मौसम में अक्सर लोग पहाड़ों पर घूमना पसंद करते हैं, खासकर उन जगहों पर जहां बर्फबारी होती है, ऐसे में दिमाग में कुछ ही जगहों का ख्याल आता है, जैसे शिमला और मनाली. वैसे तो ये दोनों ही जगहें बहुत सुंदर हैं, लेकिन कॉमन होने के चलते यहां पर्यटक हमेशा अच्छी तादाद में पहुंचे रहते हैं, जिससे काफी भीड़ हो जाती है. ऐसे में शांत माहौल और असली विंटर चार्म कहीं खो सा जाता है. समझ नहीं आता है कि आखिर कहां जाएं जहां बर्फ भी दिखे और भीड़ भी न हो? अगर आप भीड़ से दूर रहकर सुकून में स्नोफॉल का मज़ा लेना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसी ऑफबीट जगहें जो आपको बर्फबारी और शांति दोनों के मामले में शिमला-मनाली को पीछे छोड़ देंगी.
1. सिस्सू (हिमाचल प्रदेश)
वैसे तो इन दिनों सिस्सू को लेकर खूब रील्स वायरल हो रही हैं, लेकिन और जगहों के मुकाबले आज भी यहां भीड़ कम होती है. ठंड में मानों से धर्ती का स्वर्ग हो जाता है. अटल टनल खुलने के बाद सिस्सू पहुंचना आसान जरूर हुआ है. ठंड के मौसम में यहां की चोटियां बर्फ से ढ़की नजर आती हैं. शुरुआती स्नोफॉल देखने के लिए ये जगहें बेस्ट हैं.
2. मुनस्यारी, उत्तराखंड-
मुनस्यारी के बारे में आपने शायद ही पहले कभी सुना हो, ये जगह कुमाऊं हिमालय की गोद में बसी एक जादुई विंटर वंडरलैंड कही जाती है. सर्दी के दिनों में ये जगह बर्फ से ढ़क जाती है. सफेद बर्फ से ढकी छतें और चमकते हिमालयी शिखरों के नज़ारे इसे बेहद शांत और सुकूनभरा बनाते हैं. ऐसे में इस विंटर आप बर्फ देखने के लिए यहां जा सकते हैं. यह जगह उन यात्रियों के लिए परफेक्ट है जो भीड़ से दूर असली हिमालयी खूबसूरती को कैद करना चाहते हैं.
3. कल्पा, किन्नौर (हिमाचल प्रदेश)
Add India.com as a Preferred Source
कल्पा भी खूबसूरत और शांत जगहों में से एक है. ये सपनों जैसा हिमालयी गांव है जहां सर्दियों में सेब के बाग बर्फ से ढक जाते हैं और लकड़ी से बने घर आधे बर्फ में दबे दिखाई देते हैं. इसका बर्फीला रूप इसकी खूबसूरती को और निखार देता है. यहां शिमला मनाली के मुकाबले भीड़ कम होती है. ऐसे में इस ठंड आप बर्फ देखने के लिए कल्पा जा सकते हैं.
4. नाथांग वैली, सिक्किम
नाथांग वैली के बारे में भी लोगों को कम ही पता है, जो लोग यहां गए हैं बस वहीं यहां की सुंदरता का अंदाजा लगा सकते हैं. अगर आप ऑफबीट और शांत जगह बैठकर स्नोफॉल देखना चाहते हैं तो नाथांग वैली आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. दिसंबर से मार्च तक यह घाटी मोटी बर्फ की चादर में लिपटी रहती है.
5. चितकुल, किन्नौर (हिमाचल प्रदेश)
चितकुल भारत-तिब्बत बॉर्डर के पास स्थित एक शांत और सुंदर जगह है. ठंड के दिनों में ये जगह बर्फ से ढ़की नजर आती है, जो स्वर्ग की तरह लगती है. यहां इतनी ठंड पड़ती है कि नदियां तक जम जाती हैं और छोटा सा गांव एकदम शांत हो जाता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.