मकरसंक्रांति पर जरूर बनाएं झटपट बनने वाली ये 5 डिश, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी दुरुस्त

मकरसंक्रांति के दिन कई सारी खाने पीने की चीजें बनाई जाती हैं. ऐसे में ये 5 डिश इस त्योहार में चार चांद लगा देंगी.

Published date india.com Published: January 14, 2025 7:00 AM IST
मकरसंक्रांति पर जरूर बनाएं झटपट बनने वाली ये 5 डिश, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी दुरुस्त

हिंदू धर्म में मकरसंक्रांति का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. इस त्योहार में बनने वाले स्वादिष्ट पकवान आपके स्वाद के साथ साथ सेहत को भी बढ़िया रखते हैं. मौसम के हिसाब से इस त्योहार पर बनने वाला हर व्यंजन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. कुछ खाने पीने की चीजों से मकरसंक्रांति का त्योहार जाना जाता है. अगर ये 5 डिश मकरसंक्रांति के दिन ना बने तो ये त्योहार अधूरा माना जाता है. इसीलिए इस मकरसंक्रांति आप जरूर इन 5 डिश को बनाएं.

5 स्पेशल डिश-

  • तिल के लड्डू
  • खिचड़ी
  • बाजरे का पुआ
  • गजक/ चिक्की
  • दही चूड़ा

क्या हैं इनकी रेसिपी?

1. तिल के लड्डू-

तिल के लड्डू बनाने के लिए आप सबसे पहले तिल को अच्छी तरह भून लें. फिर तिल को भूनने के बाद गुड़ को पिघलाकर अच्छे से मिक्स कर लें. हल्का ठंडा होने पर बनाए हुए मिक्स्चर के लड्डू बना लें. तिल के लड्डू आपके बीपी, खून बढ़ाने के लिए बढ़िया है.

2. खिचड़ी-

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

सर्दियों में खिचड़ी बहुत टेस्टी लगती है. इसके लिए सबसे पहले आप सब्जियां काट लें. फिर मूंग दाल और चावल को अच्छे से धोकर रख लें. इसके बाद कटी हुई सब्जियों को घी में भूनकर दाल और चावल को एकसाथ डाल दें. कूकर में 2-3 सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें. धनिया और घी डालकर घरवालों को सर्व करें. ये आपके पाचन क्रिया को ठीक रखती है.

3. बाजरे का पुआ

बाजरे का पुआ बनाने के लिए सबसे पहले थोड़े से बाजरे के आंटे में पिघला हुआ गुड़, घी, इलायची पाउडर और कुछ ड्राईफ्रूट्स डालें. इसके बाद घी या रिफाइंड में पुआ को धीमी आंच में सेंक लें. सर्दियों में बाजरे का पुआ आपके शरीर को गर्म रखता है. साथ ही ये आपकी हड्डियों को भी मजबूत बनाता है.

4. गजक या चिक्की

सर्दियों में गजक या चिक्की काफी फायदेमंद होती है. गुड़ में मूंगफली के दाने या तिल को मिलाकर अच्छे से जमने के लिए छोड़ दें. सर्दियों में गजक खाने से आपके अंदर गर्माहट बनी रहती है.

5. दही चूड़ा

मकरसंक्रांति के दिन कई जगहों पर दही चूड़ा खाना शुभ माना जाता है. इसको बनाने में बिल्कुल मेहनत नहीं लगती है. इसके लिए आप सिर्फ दही में चूड़े को अच्छे से मिक्स करें.

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.