Christmas 2022: क्रिसमस पर सजाना चाहते हैं अपना घर तो अपनाएं ये आसान से तरीके

Merry Christmas 2022: क्रिसमस पर यदि आप अपने घर को सजाना चाहते हैं तो यहां दिए गए कुछ तरीके आपके बेहद काम आ सकते हैं. जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

Published date india.com Updated: December 25, 2022 10:36 AM IST
Christmas 2022
Christmas 2022

Merry Christmas 2022: क्रिसमस का त्यौहार बच्चे और बड़े दोनों के लिए खास होता है. इस दिन हम एक दूसरे के घर जाकर उन्हें त्योहार की बधाई देते हैं और गिफ्ट भी देते हैं. ऐसे में यदि आप अपने घर को क्रिसमस पर सजाना चाहते हैं तो यहां दिए गए कुछ तरीके आपके बेहद काम आ सकते हैं. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि क्रिसमस पर आपके आसान तरीकों से अपने घर (Christmas Decoration) को सजा सकते हैं. पढ़ते हैं आगे…

क्रिसमस पर ऐसे सजाएं अपना घर

  1. आप सबसे पहले अपने घर में क्रिसमस ट्री लेकर आएं. बाजार में आपको आसानी से कहीं भी क्रिसमस ट्री मिल जाएगा. इससे ना केवल आपको क्रिसमस वाइव्स मिलेंगी बल्कि ये आपके घर को सुंदर भी बनाएगा. आप क्रिसमस ट्री को हॉल या रूम में रख सकते हैं.
  2. अब आप सबसे पहले क्रिसमिस ट्री को डेकोरेट करें. इसके लिए आप छोटे-छोटे गिफ्ट, चॉकलेट, टॉफी, रंग बिरंगे कागज, छोटी-छोटी लाइट, क्रिसमस रिंग्स, घंटियां आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह आपके क्रिसमस डे को बेहद ही खूबसूरत बनाएगा.
  3. इस दिन लाल रंग का थीम आपके घर में चार चांद लगा सकता है. ऐसे में आप लाल और सफेद रंग के पर्दे लाल और सफेद रंग के गुब्बारे, कपड़े, कारपेट आदि चुन सकती है. इससे अलग बेडशीट, सोफा कवर आदि भी आप लाल और सफेद रंग से सजा सकते हैं.
  4. आप घर में रंग बिरंगी कैंडल्स का भी इस्तेमाल कर सकती है. हालांकि यदि आपके घर में बच्चे हैं तो आप कैंडल्स को अवॉइड करें. लेकिन रंग बिरंगी कैंडल्स आपके घर को सुंदर और आकर्षक बना सकती हैं. आप अपने घर में रंग बिरंगी लाइट्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं रंग बिरंगी लाइट भी घर की सुंदरता को बढ़ाती है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.