Merry Christmas 2022 Know About Why We Hang Stockings For Christmas
Merry Christmas 2022: क्रिसमस पर क्यों मोजे लटकाने का है चलन? यहां पढें पूरी कहानी
Merry Christmas 2022: हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस डे के रूप में मनाया जाता है. इस दिन पर मौजे लटकाए जाते हैं. लेकिन इसके पीछे की वजह के बारे में पता होना जरूरी है. जानते हैं इसके बारे में...
Merry Christmas 2022: क्रिसमस डे हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है. इस दिन न केवल चर्च में जाकर प्रार्थना की जाती है बल्कि यह दिन ईसाई धर्म के समुदाय प्रभु यीशु के जन्म दिवस के रूप में भी मनाया जाता है. ऐसे में इस दिन मौज भी लटकाए जाते हैं. आखिर मौजे क्यों लटकाए जाते हैंस इसके बारे में पता होना जरूरी है. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि क्रिसमस ट्री के दिन मौजे क्यों लटकाए जाते हैं. पढ़ते हैं आगे…
क्यों किस्मत पर लटकाए जाते हैं मौजे
क्रिस्मस डे पर मौजे लटकाने के पीछे एक दिलचस्प कहानी है. यह कहानी एक गरीब इंसान की है, जिसकी 3 बेटियां थीं. वह अपनी तीनों बेटियों की अच्छे से शादी करवाना चाहता था लेकिन उसके पास अपनी बेटियों की शादी के लिए पैसे नहीं थे. इस कारण वे बेहद ही परेशान रहता था. और हर वक्त इस सोच में रहता था कि कैसे वे अपनी बेटियों की शादी करवा पाएगा. जब क्रिसमस का त्योहार आया तो उसने अपनी बेटियों की शादियों के लिए प्रभु यीशु से प्रार्थना की और पैसों के लिए मदद मांगी. इसके बाद वह अपने घर में क्रिसमस ट्री को सजाकर अपने कमरे में तीनों बेटियों के साथ सोने चला गया. तब सैंट निकोलस में उस गरीब इंसान की सहायता के लिए सोने से भरी एक थैली उसके घर की चिमनी में डाली जो मौजे में गिर गई. अगले दिन जब उस गरीब आदमी को वह थैली मिली तो उसने उस थैली से अपनी बेटियों की शादी की. यही कारण है कि क्रिसमस पर लोग अपने घरों में मौजे लटकाते हैं.
नोट – इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है. india.com इसकी पुष्टि नहीं करता है. अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.