By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Merry Christmas Wishes, Quotes, SMS, Shayari: क्रिसमस के मौके पर परिवार और दोस्तों को दें शुभकामनाएं, भेजें ये प्यार भरे मैसेजेस, शायरी और कोट्स
क्रिसमस आने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं. इस त्योहार को मनाने की अनूठी और दिलचस्प परमपराएं हैं.
क्रिसमस का त्योहार दुनियाभर में मनाया जाता है. लोग एक-दूसरे को गिफ्ट्स देते हैं. घर, दफ्तर और स्कूल-कॉलेज में क्रिसमस ट्री सजाया जाता है. क्या बच्चे, क्या बड़े सभी इस त्योहार को लेकर काफी एक्साइटेड रहते हैं. खासकर, बच्चों को इस दिन का बेसब्री से इंतजार होता है. वैसे तो क्रिसमस ईसाई समुदाय का प्रमुख त्योहार है, लेकिन पूरी दुनिया में इसे हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जाता है. क्रिसमस का त्यौहार हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है, जिसका हर किसी को इंतजार रहता है. माना जाता है कि इसी दिन भगवान ईसा मसीह (Jesus Christ) का जन्म हुआ था. लोग इस दिन एक-दूसरे को मेरी क्रिसमस बोलकर बधाई देते हैं, उपहार भेंट करते हैं. एक-दूसरे को भोजन के लिए निमंत्रण देते हैं. तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं. क्रिसमस के मौके पर लोग अपने करीबियों को मैसेजेस, शायरी और कोट्स के जरिए क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हैं.
अगर आप भी अपने प्रियजनों, परिवार, रिश्तेदारों को क्रिसमस के अवसर पर बेहतरीन संदेश भेजना चाहते हैं तो फिर आप इन चुनिंदा बधाई संदेश को भेज सकते हैं, आइए जानते हैं –
क्रिसमस का उमंग और उत्साह,
हमेशा आपके जीवन को,
खुशियों से सराबोर रखे.
मेरी क्रिसमस
सांता लाए आपके लिए उपहार,
जीवन में हो बस प्यार ही प्यार,
सब करें आपको दुलार,
क्रिसमस हो जाए आपका गुलजार.
हैप्पी क्रिसमस डे-2023
इस बार क्रिसमस पर मिले आपको ढेरों उपहार,
खुशियों का साथ और अपनों का प्यार,
खूब अच्छा हो आपका आने वाला साल,
मुबारक हो आपको क्रिसमस का त्योहार
मेरी क्रिसमस
आया है क्रिसमस का त्योहार,
चलो मनाएं जमकर इस बार,
देते हैं आपको ढेर सारी बधाई,
खत्म करो आज सारी लड़ाई.
हैप्पी क्रिसमस डे
प्रभु इशु के पवित्र पर्व क्रिसमस की
आप सभी को बधाई परमेश्वर के पवित्र
मार्ग का अनुसरण करें वो सदैव साथ हैं
अपने बन्दों के सिर पर उसका हमेशा
हाथ है क्रिसमस की बधाई.
हैप्पी क्रिसमस डे-2023
इस क्रिसमस आपका जीवन क्रिसमस
ट्री की तरह, हरा भरा और भविष्य
तारों की तरह चमचमाता रहे.
मेरी क्रिसमस
दिनों-दिन बढ़ता जाए आपका
कारोबार,परिवार में बना रहे स्नेह
और प्यार, होती रहे सदा अपार
धन की बोछार, ऐसा हो आपका
क्रिसमस का त्योहार.
हैप्पी क्रिसमस डे
हैप्पी क्रिसमस हैप्पी लाइफ
जिंदगी हो आपकी सबसे ब्राइट
सबसे पहले विश किया है आपको
मेरा मैसेज आया है फर्स्ट फ्लाइट.
मेरी क्रिसमस
सबके दिलों में हो सबके लिए प्यार,
आने वाला हर दिन लाए खुशियों का
त्योहार, इस उम्मीद के साथ आओ
भूल कर सारे गम, क्रिसमस में हम
सब करें वेल-कम.
हैप्पी क्रिसमस डे
इस बार क्रिसमस पर मिले आपको ढेरों
उपहार,खुशियों का साथ अपनों का प्यार,
खूब अच्छा हो आपका आने वाला साल
मुबारक हो आपको क्रिसमस का त्योहार.
मेरी क्रिसमस- 2023
Also Read:
-
चाणक्य की चेतावनी, भूलकर भी न सोने दें इन 7 लोगों को...इनकी नींद है खतरे की घंटी, तीसरी वजह आपको चौंका देगी!
-
Finance Friday,Chanakya niti: अमीर बनने का प्राचीन तरीका! बिजनेस में सफलता के लिए अपनाएं चाणक्य के ये 3 नियम
-
Wisdom Thursday: चाणक्य की मानें तो इन 3 लोगों से कभी न लें सलाह, वरना बर्बादी निश्चित है
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें