जब किसी व्यक्ति को माइग्रेन की समस्या होती है तो इसके कारण व्यक्ति को काफी दर्दनाक स्थिति का सामना करना पड़ता है. ऐसे में बता दें कि कुछ उपायों को अपनाकर माइग्रेन की समस्या को कम किया जा सकता है. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि माइग्रेन होने पर किन घरेलू उपायों को अपनाना चाहिए, जिससे कि माइग्रेन से राहत मिल सके. पढ़ते हैं आगे…
माइग्रेन की समस्या को दूर करने के उपाय
ऐसे में आप अपने सीधे तरफ की नाक को उंगली के माध्यम से बंद करें और 5 मिनट तक उल्टी नाक से सांस लें. सांस गहरी और धीरे-धीरे लें. ऐसा आप हर घंटे करें. ऐसा करने से दिमाग और नर्वस सिस्टम दोनों को शांत किया जा सकता है. साथ ही शरीर की गर्मी को भी दूर किया जा सकता है. यह उपाय माइग्रेन की समस्या को दूर करने में उपयोगी है.
किशमिश और बादाम दोनों ही माइग्रेन की समस्या को कम करने में उपयोगी है. ऐसे में आप पांच बादाम और पांच काली किशमिश को सोने से पहले भिगोएं और अगले दिन सुबह इनका सेवन करें. बता दें कि बादाम के अंदर मैग्नीशियम पाया जाता है जो ब्लड वेसल्स को आराम पहुंचाता है. साथ ही दर्द को दूर करता है. वहीं किशमिश का सेवन यदि 12 हफ्ते तक किया जाए तो यह शरीर में पित्त को कम करती है साथ ही बढ़ा हुआ वात हुई वायु को कम करने में भी उपयोगी है. 12 हफ्ते भीगी हुई किशमिश का सेवन करने से एसिडिटी, मतली, जलन, सिरदर्द आदि चीजें दूर होती है. साथ ही माइग्रेन की समस्या दूर हो सकती है.
समय-समय पर सांस लेने वाली एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या में जोड़ें. गहरी सांस लेते रहें. गहरी सांस माइग्रेन के दर्द को रोकने में उपयोगी है. ऐसे में आप एक से लेकर दस तक गिनती गाएं और गहरी गहरी सांस लें. ऐसा करने से माइग्रेन से राहत मिल सकती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.