By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Juice और Milk Shake में से क्या लेना है ज्यादा हेल्दी? जानिए फर्क
Juice vs Milkshake: जुस और मिल्कशेक दोनों का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है. जूस को ताजे फलों से बनाया जाता है, जबकि मिल्कशेक को फल और दूध की मदद से बनाया जाता है.
Milkshake vs Juice Which is Healthy: कोरोना के बाद से लोगों ने अपनी सेहत पर गौर करना शुरू कर दिया है. डाइट से लेकर लाइफस्टाइल में भी हेल्दी चीजों को शामिल करने लगे हैं. बदलते मौसम के साथ-साथ खान-पान में भी बदलाव आना आम बात है. जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है, वैसे-वैसे लोग पेय पदार्थो का ज्यादा सेवन करते हैं.
ताजा फल-फ्रूट और जूस सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. चाहे तबीयत खराब हो या थकान महसूस हो जूस पीने से न सिर्फ शरीर को तरावट महसूस होती है, बल्कि एनर्जी भी मिलती है. वहीं कई लोगों को मिल्कशेक पीना पसंद होता है. इसके सेवन से शरीर की कमजोरी दूर होती है. आइए जानते हैं जूस और मिल्कशेक में से कौनसा पेय पदार्थ ज्यादा हेल्दी होता है?
मिल्कशेक और जूस में अंतर
शेक बनाने के लिए फल को दूध के साथ मिक्स किया जाता है. कुछ लोग शेक में आइसक्रिम और ड्राई फ्रूटस भी डालना पसंद करते हैं. इसमें भरपूर मात्रा में दूध होने से यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है. जबकि फलों का मिश्रण जूस कहलाता है. इसमें दही या दूध नहीं मिलाया जाता है. यह फलों को मिलाकर तैयार किया गया पेय पदार्थ होता है.
मिल्कशेक के फायदे
- मिल्कशेक में कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, जिंक और कॉपर जैसे पौषक तत्व मौजूद होते हैं.
- इसको बनाने में दूध की अहम भूमिका होती है.
- मिल्कशेक में दूध होने से इसमें फैट की मात्रा ज्यादा होती है.
- शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर मिल्कशेक का सेवन करना फायदेमंद होता है.
जूस के फायदे
- जूस पीने से पेट भरा हुआ महसूस होता है. साथ ही डाइजेशन भी ठीक रहता है.
- इसमें पानी की मात्रा ज्यादा और फैट की मात्रा कम होती है.
- जूस में मिनरल और विटामिन भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं.
- लैक्टोज इंटोलरेंस की समस्या से परेशान लोगों को जूस का सेवन करना फायदेमंद होगा.
मिल्कशेक और जूस में से ज्यादा हेल्दी क्या है?
एक्सपर्ट के मुताबिक सबसे बेहतर फलों का सेवन करना होता है. हालांकि जूस और मिल्कशेक दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन अगर दोनों में हेल्दी पेय पदार्थ की तुलना की जाए, तो जूस पीना सेहत के लिए ज्यादा फायेदमंद साबित होता है. जूस में सोडियम, कोलेस्ट्रॉल और सैचुरेटेड फैट्स की मात्रा कम होने से डाइजेशन ठीक रहता है, वहीं मिल्कशेक का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने से डायबिटीज के मरीज इसे बिना चीनी के पी सकते हैं. मिल्कशेक में विटामिन-बी 12, विटामिन बी 5, विटामिन-ए, विटामिन-ई, विटामिन-के, कैल्शियम और फोलेट जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं. वहीं जूस में विटामिन-बी1, विटामिन-बी2, विटामिन-बी3, विटामिन-बी6 और विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं. ग्लाइसेमिक डाइट का सेवन करने के लिए मिल्कशेक को अपनी डाइट में शामिल करना फायदेमंद होगा. वहीं अगर लो-फैट, लो-कॉर्ब या लो-कैलोरी डाइट लेना चाहते हैं, तो जूस का सेवन करें.
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें