इन 5 बीमारियों के लिए काल है सहजन की सब्जी! सालों पुरानी बीमारियों को करता है जड़ से दूर

Moringa Vegetable Benefits: सहजन की सब्जी को मोरिंगा के नाम से भी जाना जाता है. ये इतनी फायदेमंद है कि आपकी सालों पुरानी बीमारी को भी खत्म कर सकता है. आइए जानते हैं इसके जबरदस्त फायदे.

Published date india.com Published: December 4, 2025 1:55 PM IST
Moringa Benefits for Health,
Moringa Benefits for Health,

Sehjan Ki Sabji Ke Fayde: सहजन (मोरिंगा) को प्रकृति का सबसे बड़ा वरदान कहा जाता है. इसकी पत्तियां, फली और फूल सभी कुछ इतने गुणकारी हैं कि सदियों से आयुर्वेद में इसे औषधि की तरह इस्तेमाल किया जाता है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सहजन की सब्जी खाने से कौन-कौन सी 5 पुरानी बीमारियां जड़ से खत्म हो सकती हैं.

सहजन की सब्जी खाने के फायदे

1. डायबिटीज (शुगर) का दुश्मन

सहजन की पत्तियों और फली में ऐसे तत्व होते हैं जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करते हैं. रोजाना सहजन की सब्जी या पत्तियों का जूस पीने से इंसुलिन का असर बढ़ता है और सालों पुरानी शुगर भी काबू में आ जाती है.

2. जोड़ों का दर्द और गठिया

सहजन में भरपूर मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. जो लोग घुटनों, कमर और जोड़ों के दर्द से परेशान हैं, उन्हें सहजन की सब्जी हफ्ते में 3-4 बार जरूर खानी चाहिए. कुछ ही हफ्तों में सूजन और दर्द गायब होने लगता है.

3. खून की कमी (एनीमिया)

सहजन की पत्तियों में आयरन और फॉलिक एसिड बहुत ज्यादा होता है. जो महिलाएं या बच्चे खून की कमी से पीड़ित हैं, उनके लिए सहजन का सेवन रामबाण है. एक महीने तक रोजाना खाने से हीमोग्लोबिन तेजी से बढ़ता है.

4. हाई ब्लड प्रेशर

सहजन पोटैशियम से भरपूर होता है, जो ब्लड प्रेशर को नॉर्मल रखता है. जो लोग सालों से बीपी की दवा खा रहे हैं, वे सहजन की सब्जी को अपने खाने में शामिल करें. धीरे-धीरे दवा की जरूरत कम पड़ने लगती है.

5. पेट की सभी बीमारियां

कब्ज, गैस, एसिडिटी और अल्सर जैसी पेट की पुरानी बीमारियां भी सहजन खाने से ठीक हो जाती हैं. इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को साफ रखता है और पेट हमेशा हल्का रहता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

कैसे खाएं?

  • सहजन की फली की सब्जी बनाकर
  • पत्तियों को सुखाकर चूर्ण बनाकर
  • हरी पत्तियों का सूप या जूस बनाकर

ये सब्जी सेहत के लिए इतनी फायदेमंद है कि बच्चे से लेकर बूढे़ तक सभी की डाइट का अहम हिस्सा होना चाहिए. इसकी चटनी, सब्जी जैसी अन्य चीजें खाने के रूप में बनाई और खाई जा सकती है. इसको रोजाना थोड़ा भी खाने से आपको बेहतरीन फायदे मिलेंगे.

Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. (Images: Pinterest)

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.