ऑयली स्किन के लिए मॉर्निंग स्किनकेयर रूटीन : 6 स्टेप्स में पाएं पिंपल्स, पोर्स और ऑयल की समस्या से छुटकारा

हम में से कई लोगों को स्किन ऑयली होती है, ऐसे में उन्हें कई मुसीबतों का सामना करना पड़ता है. आज हम ऐसे लोगों के लिए लेकर आए हैं मॉर्निंग स्किनकेयर रूटीन. आइए जानते हैं इसके बारे में

Published date india.com Published: August 14, 2025 9:23 AM IST
ऑयली स्किन के लिए मॉर्निंग स्किनकेयर रूटीन : 6 स्टेप्स में पाएं पिंपल्स, पोर्स और ऑयल की समस्या से छुटकारा

अक्सर देखने को मिलता है कि ऑयली स्किन वालों को मुंहासे, पिगमेंटेशन, बढ़े हुए एनलार्ज पोर्स की ज्यादा समस्या होती है. ऐसे में इनसे निपटने के लिए ये तरह-तरह की चीजों को फालो करते हैं. इन समस्याओं से निपटना जरूरी होता है, क्योंकि अगर इन्हें नजरअंदाज किया जाए तो ये आपकी स्किन को काफी प्रभावित कर सकते हैं. ऐसे में जरूरी है कि आप अपना मॉर्निंग स्किनकेयर रूटीन अच्छे से फॉलो करें. ये आपकी स्किन को सही रखने में अहम भूमिका निभाती है.

ऐसे में अगर आप भी ऑयली स्किन की समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे स्टेप्स के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से आप ऑयली स्किन से छुटकारा पा सकते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में.

ऑयली स्किन के लिए मॉर्निंग रूटीन-

  • स्टेप 1 – जेंटल ऑयल फ्री क्लींजर का इस्तेमाल करें-

हमेशा अपने रूटीन की शुरुआत एक जेंटल ऑयल फ्री क्लींजर से करें. ये आपकी स्किन की प्राकृतिक नमी को खोए बिना तेल, गंदगी और पसीने को निकालने में मदद करता है. ऐसे में जब भी को प्रोडक्ट खरीदें तो सैलिसिलिक एसिड या टी ट्री ऑयल जैसे चीजों पर जरूर ध्यान दें क्योंकि ये रोमछिद्रों को खोलने और मुंहासों को रोकने में मदद करते हैं.

  • स्टेप 2 – ऑयल को बैलेंस करने के लिए टोनर लगाएं-

ऑयली स्किन वालों के लिए टोनर अच्छा काम करता है. ये स्किन के पीएच लेवल को संतुलित करने और रोमछिद्रों को कसने में मदद कर सकता है. अल्कोहल-फ्री टोनर चुनें जिनमें विच हेज़ल या नियासिनमाइड जैसे तत्व हों. दरअसल में ये त्वचा को रूखा बनाए बिना ऑयल प्रोडक्शन को नियंत्रित करने और सूजन को कम करने में मदद करते हैं.

  • स्टेप 3 – हल्के सीरम को चुनें-

ऑयली स्किन वालों को हमेशा हल्के सीरम का चुनाव करना चाहिए. हमेशा हल्के और वॉटर बेस सीरम का प्रयोग करें, जिसमें नियासिनमाइड, हयालूरोनिक एसिड या ज़िंक हो. ये सारी चीजें तेल को नियंत्रित करने, त्वचा को नमी प्रदान करने और मुंहासों से छुटकारा दिलाने में मदद करती हैं. ऑयली स्किन वालों को हमेशा भारी या ऑयली सीरम से बचना चाहिए जो रोमछिद्रों को बंद कर सकते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source
  • स्टेप 4 – ऑयल फ्री मॉइस्चराइज खरीदें-

ऑयली स्किन वालों को मॉइस्चराइज का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. इसके लिए इसे खरीदते समय हमेशा ध्यान में रखें कि नॉन-कॉमेडोजेनिक और ऑयल फ्री मॉइस्चराइज़र का प्रयोग करें. आप एलोवेरा या ग्रीन टी बेस्ड जेल-आधारित मॉइस्चराइजर का भी ले सकते हैं.

  • स्टेप 5 – सनस्क्रीन लगाना कभी न भूलें-

ऑयली स्किन वालों को हमेशा घर से निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाना चाहिए. इसके लिए ब्रॉड-स्पेक्ट्रम SPF 30 या उससे अधिक वाले सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें. सनस्क्रीन काले धब्बे, धूप से होने वाले नुकसान और समय से पहले बुढ़ापे को रोकने में मदद करती है.

  • स्टेप 6 – इन बातों का दें ध्यान-

हम में से कई लोग बार-बार चेहरे को धोते हैं. ऐसे में ऑयली स्किन वाले जब ज्यादा बार चेहरा धोते हैं तो इससे प्राकृतिक तेल निकल जाता है, जिसके चलते त्वचा और भी ज़्यादा तेल बनाने लगती है जो ऑयली स्किन वालों के लिए एक समस्या बन सकती है. ऐसे में बस सुबह एक बार चेहरा धोएं और फिर रात को. इसके साथ ही अच्छी डाइट लें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, इसके साथ ही मीठे खाद्य पदार्थों का सेवन कम करें और फल और सब्जियां खाएं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.