By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Mother’s Day 2021: मदर्स डे पर आप भी है मां से दूर? इन Ideas से दिन बनाएं खास
मदर्स डे एक ऐसा ही खास मौका है. हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है.
Mother’s Day 2021 Celebration Ideas: कहा जाता है कि प्रेम के लिए कोई दिन नहीं होता, मगर किसी खास दिन, मौके पर मां के लिए प्यार, आदर को व्यक्त करने से रिश्ते मजबूत होते है. मदर्स डे एक ऐसा ही खास मौका है. हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है. इस साल यह 9 मई को मनाया जाएगा. मां के लिए बच्चे बहुत अनमोल होते हैं फिर चाहें बच्चे छोटे हो या बड़े हो गए हों, पर मां के लिए बच्चे छोटे ही रहते है. हमें कदम-कदम पर आपको मां के प्यार,सहारे की जरूरत पड़ती है. ऐसे में आप भी अपनी मां से अपनी भावनाओं का इजहार जरूर करें.
कहते है की प्यार ऐसी चीज है जिससे सिर्फ महसूस किया जा सकता है, इसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है. लेकिन, कभी-कभी अपनी भावना को व्यक्त करना सही रहता है. इससे आपका रिश्ता मजबूत होता है और मां और बच्चों को करीब लाता है. आपके मन जो भी भावनाएं सम्मान है उसे व्यक्त करने का एक भी मौका न छोड़ें. अगर आप इस मदर्स डे पर आप मां से दूर हैं तो कुछ खास तरीके अपना कर अपनी मां के लिए यह दिन यादगार बना सकते है.
मां से करें फोन पर बात
अगर आप मदर्ड डे के मौके पर अपनी मां से दूर है तो उदास होने की जरूरत नहीं है आप उन्हें फोन कॉल पर प्यार की झप्पी दें. मां के दूर होने के बाद भी आप उनको आपनी मौजूदगी का एहसास करा सकते है. आप एक लंबी फोन कॉल या वीडियो कॉल पर मां से बात कर सकते है. बात करने से उन्हें बहुत अच्छा फिल होगा और उनका अकेलापन भी दूर होगा. आप मां को वीडियो कॉल पर ही प्यार की झप्पी दे सकते है और मदर्स डे सेलिब्रेट कर सकते है.
इमोशनल शब्दों में करें भवनाएं व्यक्त
कभी-कभी कुछ शब्द जीवन में नई उत्साह, प्यार भरने की ताकत रखते हैं. इस बार आप यकीनन अपनी मां से दूर है पर उन्हें एक लेटर लिख कर भेंजे और उन्हें बताए की उनकी कितनी खास जगह है आपकी जिंदगी में. आप यह यकिन मानिए की आपके कुछ शब्द को मां को दुनिया भर की खुशिया दें सकती है. इमोशनल शब्द मां के जीवन में उत्साह और प्यार भर देगें.
मां-पिता के लिए अरेज़ करें खास शाम
आज कल की बिजी लाइफ में सभी लोग व्यस्त रहने लगे है और घर की जिम्मेदारियों के अलावा कुछ नहीं सोच पाते. ऐसे में आप इस मदर्ड डे पर आप कुछ खास कीजिए अपने पेरेंट्स के लिए. आप दोनों के लिए एक खास शाम रख सकते है जिससे दोनों को स्पेशल फील होगा. इस मौके पर अपनी मां को अपनी पसंद की ड्रेस या जो वह पसंद करती हों आप गिफ्ट के तौर पर भी भेज सकते हैं.
बचपन के दिनों को करें याद
मां और बच्चे के बीच सबसे प्यारा पल जीवन का बचपन का ही होता है. अपके साथ बचपन के बिताए हुए पल मां के दिल के बहुत करीब होते है. आप मदर्ड डे के दिन मां को अपने और मां की पुरानी फोटो फोटो को फ्रेम गिफ्ट कर सकते है. इस बहाने उन्हें बीते वक्त के यादगार पलों को महसूस करने का मौका भी मिलेगा.
मां को उनका पसंदीदा म्यूजिक ऐलबम करें गिफ्ट
शायद ही कोई होगा जिसे म्यूजिक नहीं पसंद होगा. तो आप भी मां के लिए इस मदर्ड डे पर अपनी मां उनके समय और पसंद का संगीत सुनने का मौका दीजिए. आप मां को उनका पसंदीदा म्यूजिक ऐलबम गिफ्ट करें जिससें वह अपने पुराने समय को याद कर सकें.
मां के लिए लिखे गीत और कविता
आप मां के लिए एक प्यार भरी कविता और गाना लिख कर मैसेज के जरिए भेज सकते है. यह छोटी सी कोशिश उन्हें बहुत खुशी दें सकती है. उन्हें इस बात का एहसास दिला सकती है की आप उनसे कितना प्यार करते है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें