By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Mothers Day 2021 Celebration Ideas: कोरोना की दूसरी लहर के बीच इस तरह घर पर रहकर सेलिब्रेट करें मदर्स डे
Mothers Day 2021 Celebration Ideas: हम आपके लिए कुछ आइडियाज लेकर आए हैं जिससे आप इस दिन को घर बैठे खास बना सकते हैं. आइए जानते हैं-
Mothers Day 2021 Celebration Ideas: हर साल 9 मई को मदर्स डे (Mothers Day 2021) मनाया जाता है. यह दिन सभी माताओं को समर्पित होता है. यह दिवस अब दुनिया के हर कोने में अलग-अलग दिनों में मनाया जाता हैं. जैसे कि पिताओं को सम्मान देने के लिए फादर्स डे की छुट्टी मनाई जाती हैं, उसी तरह मदर्स डे (How To Celebrate Mothers Day At Home) की भी छुट्टी होती है. इस बार भी कोरोना महामारी के चलते आप इस दिन को कहीं बाहर जाकर सेलिब्रेट नहीं कर पाएंगे. ऐसे में आप इस दिन को खास बनाने के लिए घर बैठे ही कुछ स्पेशल सोच सकते हैं. हम आपके लिए कुछ आइडियाज लेकर आए हैं जिससे आप इस दिन को घर बैठे खास बना सकते हैं. आइए जानते हैं-
स्पेशल लंच या डिनर- घर बैठे मदर्स डे को स्पेशल बनाने के लिए आप अपनी मां की पसंद का लंच या डिनर बना सकते हैं. इससे उन्हें काफी अच्छा महसूस होगा.
उनकी पसंद की कोई फिल्म- इस दिन को खास बनाने के लिए आप अपनी मां के साथ बैठकर टीवी पर उनकी पसंद की कोई फिल्म, वेब सीरीज या सीरियल देख सकते हैं.
मां के लिए केक- केक हर किसी को पसंद होता है. ऐसे में मदर्स डे के दिन बाहर से केक मंगाने की बजाय आप घर पर उनकी पसंद का केक बेक कर सकते हैं.
डांस- इस दिन को खास बनाने के लिए आप घर में पार्टी का माहौल बना सकते हैं. इसके लिए आप घर पर स्पीकर्स में गाने बजा सकते हैं अलग-अलग लाइट्स से घर को सजा सकते हैं और अपनी मां के साथ किसी अच्छे से गाने पर डांस कर सकते हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें