By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Mother's Day 2021 Healthy Snacks: अपनी सुपर बिजी मां को इस मदर्स डे खिलाएं ये हेल्दी स्नैक्स, मजबूत होगा उनका इम्यून सिस्टम
Mother's Day 2021 Healthy Snacks: इस मदर्स डे आप अपनी मां को कुछ हेल्दी स्नैक्स बनाकर खिला सकते हैं.
Mother’s Day 2021 Healthy Snacks: हर साल 9 मई को पूरी दुनिया मदर्स डे के रूप में मनाती है. यह दिन माताओं को समर्पित होता है. मां दुनिया की इकलौती ऐसी महिला होती है जो दिन भर काम करती रहती है और उफ्फ तक नहीं करती. ऐसे में कोरोना के इस समय में जरूरी है कि आप अपनी मां का खास ख्याल रखें. ऐसे में इस मदर्स डे आप अपनी मां को कुछ हेल्दी स्नैक्स बनाकर खिला सकते हैं. इससे उनका इम्यून सिस्टम मजबूत रहेगा.
डोसा- प्रोटीन से भरा हुआ होता है. इसके साथ सांभर और चटनी खाई जाती है. यह केवल 15 मिनट में तैयार हो जाता है.
कॉर्न चिप्स- यह काफी हेल्दी और एनर्जी से भरा स्नैक्स होता है. बाहर का ऑयली स्नैक्स खाने से अच्छा आप इसे ट्राई करें.
सब्जी खिचड़ी- खिचड़ी में ढेर सारा प्रोटीन पाया जाता है. ये दाल, उबली हुई सब्जी और दही के साथ तैयार होती है. ये एक अच्छे डाइट का पॉवरहाउस है जिसे गर्म खाने पर सबसे अच्छा स्वाद देता है.
पोहा- ये मूंगफली, करी पत्ते और हल्दी से तैयार की जाती है, जिनके अपने पोषण संबंधी लाभ होते हैं. पोहा सुपर-मदर्स के लिए एक हेल्दी स्नैक्स होता है.
फ्रूट सलाद- मां को हाइड्रेटेड रखने के लिए उन्हें फ्रूट सलाद बनाकर खिलाएं. इसमें आप उनके पसंद के फलों को शामिल करें. यह काफी हेल्दी स्नैक्स होता है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें