By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
National Garlic Day 2024: इस तरह बनाएं लहसुन की चाय, सेहत को मिलते हैं जबरदस्त फायदे
थकान दूर करने से लेकर सिर दर्द होने पर कई लोग चाय पीना पसंद करते हैं. ऐसे में लहसुन की चाय का सेवन एक हेल्दी और स्वादिष्ट तरीका साबित हो सकता है.
National Garlic Day 2024: हर साल 19 अप्रैल को राष्ट्रीय लहसुन दिवस यानी नेशनल गार्लिक डे मनाया जाता है. यह दिन दुनिया भर के लोगों को लहसुन से होने वाले फायदों के बारे में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है. लहसुन सदियों से अपनी औषधीय गुणों के लिए लोकप्रिय है. विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर लहसून शरीर की कई समस्याओं को दूर करने और उनका इलाज करने में मदद कर सकता है. ऐसे में लहसुन की चाय भी सेहत के लिए फायदेमंद होती है.
ज्यादातर लोग चाय के शौकिन होते हैं. थकान दूर करने से लेकर सिर दर्द होने पर कई लोग चाय पीना पसंद करते हैं. ऐसे में लहसुन की चाय का सेवन एक हेल्दी और स्वादिष्ट तरीका साबित हो सकता है. यह चाय बनाने में आसान है. इसका सेवन करने से सेहत को कई फायदे होते हैं.
लहसुन की चाय के फायदे
- लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं.
- यह ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करता है, जो हृदय रोग के खतरे को कम करने में अहम भूमिका निभाता है.
- यह खून के थक्कों को बनने से भी रोकता है, जो हार्ट रेट रुकने और स्ट्रोक के खतरे को काफी हद तक कम कर सकता है.
- इससे बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है.
- इससे डाइजेशन को ठीक रहता है.
लहसुन की चाय कैसे बनाएं?
सामग्री
- 2-3 लहसुन की कलियां, कुचली हुई
- 1 कप पानी
- 1/2 छोटा चम्मच अदरक का रस
- 1/4 छोटा चम्मच शहद
- नींबू का रस (स्वादानुसार)
विधि
- एक बर्तन में पानी उबालें.
- उबलते पानी में लहसुन की कलियां डालें और 5 मिनट तक उबालें.
- गैस बंद करें और अदरक का रस और शहद मिलाएं.
- चाय को छान लें और नींबू का रस डालकर मिलाएं.
- गरमागरम पिएं.
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी को प्रदान करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें