Neha Dhupias Anti Inflammation Drink Is The Morning Ritual You Need
सुबह की शुरुआत करें नेहा धूपिया की इस Anti-Inflammation Drink से, हफ्तों में छटेगी चर्बी
नेहा धूपिया का मॉर्निंग Anti-Inflammation Drink सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. हल्दी, अदरक और काली मिर्च से बना यह आसान ड्रिंक शरीर की सूजन कम करता है, इम्यूनिटी बढ़ाता है और दिन की हेल्दी शुरुआत का बेहतरीन तरीका है.
अभिनेत्री नेहा धूपिया भले ही मां बन गई हों, लेकिन उनकी फिटनेस के चर्चे आज भी खूब होते हैं. अदाकारा अपनी फिटनेस और सादगीभरे लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं. अदाकारा का कहना है कि ये जरूरी नहीं है कि सेहतमंद रहने के लिए कठिन रूटीन को फॉलो करें या महंगी चीजें ही खाएं. आप आसान तरीकों को अपनाकर भी फिट रह सकते हैं. हाल ही में अपने 21-दिनों के हेल्थ चैलेंज का हिस्सा बनाते हुए नेहा ने एक खास Anti-Inflammation Drink शेयर किया, जो आपकी सुबह को हेल्दी और एनर्जेटिक बना सकता है.
नेहा का हेल्थ मंत्र-
नेहा खुद मानती हैं कि बाकी लोगों की तरह उन्हें भी सेल्फ-केयर के लिए समय निकालना पड़ता है. उनका कहना है कि यह ड्रिंक उनकी वेलनेस जर्नी को लगातार बनाए रखने का आसान तरीका है.
नेहा धूपिया के Anti-Inflammation Drink की रेसिपी-
इस खास ड्रिंक की सबसे बड़ी खासियत है कि इसे बनाने के लिए किसी एक्सॉटिक इंग्रीडिएंट की जरूरत नहीं, बल्कि ये किचन में आसानी से मिल जाते हैं.
सामग्री:
Add India.com as a Preferred Source
थोड़ा कच्चा हल्दी
अदरक का एक छोटा टुकड़ा
5-7 साबुत काली मिर्च
1 चम्मच कलौंजी (Nigella seeds)
सभी सामग्रियों को अच्छे से थोड़ा पानी मिलाकर पीस लें और इन्हें बर्फ के रूप में फ्रिज में जमा दें. इसके बाद हर रोज एक आइस क्यूब को हल्के गर्म पानी के साथ इसमें 1 चम्मच MCT ऑयल (अगर न हो तो नारियल तेल/घी/ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करें) डालकर पिएं.
यह ड्रिंक इतना असरदार क्यों है?
सूजन यानी inflammation शरीर की नेचुरल डिफेंस प्रक्रिया है, लेकिन जब यह जरूरत से ज्यादा हो जाए तो थकान, मोटापा और कई लाइफस्टाइल डिज़ीज़ की वजह बन सकती है. हल्दी और अदरक जैसे इंग्रीडिएंट्स सूजन को कम करने, इम्यूनिटी बढ़ाने और आंतों को हेल्दी रखने के लिए जाने जाते हैं. यह ड्रिंक कैफीन-फ्री है, इसलिए यह सुबह की चाय या कॉफी का बेहतरीन विकल्प बन सकता है.
क्यों है Gen Z और Millennials की पसंद?
आज की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में हर कोई आसान और असरदार वेलनेस टिप्स चाहता है. यह ड्रिंक न केवल जल्दी तैयार हो जाता है बल्कि सस्ता और पूरी तरह नैचुरल भी है. यहीं वजह है कि युवा पीढ़ी इसे अपनी मॉर्निंग रूटीन में आसानी से शामिल कर रही है.
इसे अपने हिसाब से कैसे बदलें?
नेहा धूपिया की बताई रेसिपी सिर्फ शुरुआत है. आप चाहें तो इसमें थोड़ा नींबू का रस डाल सकते हैं विटामिन-सी के लिए, अदरक की मात्रा बढ़ा सकते हैं गर्माहट के लिए या फिर अजवाइन मिला सकते हैं पाचन सुधारने के लिए.
नेहा धूपिया का यह Anti-Inflammation Drink याद दिलाता है कि हेल्दी रहने के लिए न तो एक्सट्रीम डाइट्स की जरूरत है और न ही महंगे सप्लीमेंट्स की. कभी-कभी छोटी-छोटी आदतें ही बड़ी हेल्थ प्रॉब्लम्स को दूर रख सकती हैं. इस तरह का एक छोटा मॉर्निंग रिचुअल न केवल दिन की अच्छी शुरुआत बनाता है बल्कि आपके शरीर और त्वचा दोनों को लंबे समय तक फायदे देता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.