By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Winter Weight Loss Tip: सर्दियों में अगर अपना वजन करना है कम, तो नाश्ते में ऐसी रखें अपनी डाइट
लगातार बदलते मौसम की वजह से आपके शरीर में कई तरह की बीमारियां दस्तक दे रही हैं, ऐसे में अगर आप इस दौरान अपने डाइट का खास ध्यान रखती हैं तो इससे आपका शरीर फिट रहेगा.
ठंड दस्तक दे चुकी है और इसके साथ ही लोगों का खानपान इस दौरान बहुत बदल जाता है, मार्केट में भले ही इस दौरान कई तरह की सब्जियां आ जाती है लेकिन बावजूद इसके अक्सर सर्दियों का सबसे बड़ी समस्या होती है लोगों का वजन बढ़ना. जी हां दरअसल इस मौसम में लोगों का वजन बढ़ता है क्योंकि उनका खान-पान बदल जाता है और अक्सर वो इस मौसम में तला भुना ज्यादा खाते हैं.
अगर आप ठंड में अपने बॉडी को सही रखते हैं तो ऐसे में आपक ना केवल वजन कंट्रोल में रहेगा बल्कि आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी. लगातार बदलते मौसम की वजह से आपके शरीर में कई तरह की बीमारियां दस्तक दे रही हैं, ऐसे में अगर आप इस दौरान अपने डाइट का खास ध्यान रखती हैं तो इससे आपका शरीर फिट रहेगा. ऐसे में चलिए जानते हैं कि आप सर्दियों में कैसे अपने डाइट को अच्छा रख सकती हैं ताकि आप इस दौरान फिट रहें और आपका वजन भी मेंटेन रहे.
1.प्रोसेस्ड फूड
ठंड का मौसम ऐसा होता है जिसमें लोग अक्सर तला भूना,घी और मसाले से बनी चीजें जमकर खाते हैं. ऐसे में अगर आपको ये सब खाना पसंद है तो आपको इससे दूरी बना लेनी चाहिए क्योंकि ये आपकी सेहत को खराब करता है और फैट बढ़ाता है.
2. केक,कुकीज
कई बार लोग सुबह चाय के साथ कुकीज खा लेते हैं औऱ साथ ही केक खाते हैं ताकि उनके मुंह का स्वाद अच्छआ रहे लेकिन अगर आफ फिट रहना चाहते हैं तो आपको इससे दूरी बनाकर रखनी चाहिए. दरअसल केक और कुकीज में मैदे के अलावा घी और क्रीम का इस्तेमाल होता है, जो आपकी फिटनेस के हिसाब से बिल्कुल भी सही नहीं है इसलिए आपको नाश्ते में इन चीजों को नहीं खाना चाहिए.
3. नूडल्स
अक्सर लोग चटपटा और कुछ खासा खाने की चाहत में नूडल्स बना लेते हैं. ये खाने में जितने ही स्वादिष्ट होते हैं उतने ही अनहेल्दी होते हैं. इन्हें आप हेल्दी नहीं मान सकते हैं बल्कि ये आपकी सेहत पर उल्टा प्रभाव करते हैं, ऐसे में आपको नाश्ते में नूडल्स से दूर रहना चाहिए.
4. पकौड़े-कचौड़ी
सुबह-सुबह अक्सर लोग ठंड में पकौड़े-कचौड़ी खाकर अपने दिन की शुरुआत करते हैं ताकि उन्हें नाश्ता ना बनाना पड़े लेकिन ये आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है.आप पकौड़े और कचौड़ी जैसी तली हुई चीजें सुबह नहीं खाएंगे, तो आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें