ना शिमला ना गोवा, गर्मी की छुट्टियों में यहां जा रहे सबसे ज्‍यादा भारतीय...

गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं. अगर आप सोच रहे हैं कि इस मौसम में लोग हिल स्‍टेशंस जा रहे हैं या वहां जाने की प्‍लानिंग कर रहे हैं तो आपकी सोच गलत है. एक नए शोध में कुछ नए तरीके के तथ्‍य उभरकर सामने आए हैं.

Published date india.com Published: May 19, 2018 10:31 AM IST
ना शिमला ना गोवा, गर्मी की छुट्टियों में यहां जा रहे सबसे ज्‍यादा भारतीय...
Sabarimala Temple

नई दिल्ली: गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं. अगर आप सोच रहे हैं कि इस मौसम में लोग हिल स्‍टेशंस जा रहे हैं या वहां जाने की प्‍लानिंग कर रहे हैं तो आपकी सोच गलत है. एक नए शोध में कुछ नए तरीके के तथ्‍य उभरकर सामने आए हैं.

शोध में पता चला है कि पुरी, वाराणसी, तिरुपति और शिरडी जैसे तीर्थ स्थानों के साथ अन्‍य आध्यात्मिक जगहों पर लोग जा रहे हैं. ट्रैवेल मार्केटप्लेस इक्सिगो द्वारा किए गए एक अध्ययन से ये बात पता चली है.

Akshardham temple

अध्ययन के मुताबिक, ज्यादा से ज्यादा भारतीय अपनी धार्मिक जड़ों से जुड़ने के लिए सफर कर रहे हैं. आध्यात्मिक पर्यटन के बढ़ने के साथ इस बार गर्मियों के मौसम में अन्य शहरों की तुलना में वाराणसी और पुरी जैसे मशहूर धार्मिक स्थलों में होटलों की बुकिंग ज्यादा हो रही है.

अध्ययन में खुलासा हुआ है कि पुरी में 60 प्रतिशत, वाराणसी में 48 प्रतिशत, तिरुपति में 34 प्रतिशत और शिरडी में 19 प्रतिशत होटल बुकिंग में मासिक वृद्धि दर्ज की गई है.

पर्यटक धार्मिक स्थानों की यात्रा के लिए औसतन दो दिन की छोटी योजना बनाते हैं. आवास विकल्पों की बात करें तो भारतीय कम बजट वाले होटल में रहना पसंद करते हैं. लगभग 82 प्रतिशत पर्यटक वाराणसी के बजट होटल्स में रहना पसंद करते हैं. इसके बाद शिरडी (78 प्रतिशत), तिरुपति (68 प्रतिशत) और पुरी (73 प्रतिशत) का नंबर आता है. 32 प्रतिशत भारतीय तिरुपति के 4/5 सितारा होटल में रहना पसंद करते हैं, जबकि पुरी में ऐसे पर्यटकों की संख्या 27 प्रतिशत है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इक्सिगो के सीईओ एवं सह-संस्थापक आलोक बाजपेयी ने कहा, ‘आध्यात्मिक पर्यटन तेजी से बढ़ रहा है. आध्यात्मिक यात्रा को अब भारत में एक अनूठे ट्रैवेल ट्रेंड के रूप में देखा जा रहा है. यह देखकर बहुत अच्छा लग रहा है कि हमारे देश में देशी सांस्कृतिक अनुभव को एक्सप्लोर करने की दिशा में युवाओं का रुझान बढ़ रहा है’.

(एजेंसी से इनपुट)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.