
Shweta Bajpai
नमस्कार, मैं श्वेता बाजपेई, वर्तमान में India.com हिंदी में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हूं. हिंदी पत्रकारिता में लगभग 10 वर्षों के अनुभव के दौरान मैंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एंटरटेनमेंट ... और पढ़ें
आजकल लोग अपनी फिटनेस को लेकर काफी जागरूक हो गए हैं. कोई फिट रहने के लिए मीलों चल रहा है तो कोई खाने पर लगाम लगा रहा है. हालांकि आज भी कई लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं. ये जब भी वजन कम करने का सोचते हैं तो दिमाग में उबली सब्जियां, बेस्वाद सलाद और भूखे पेट सोने की तस्वीर सामने आ जाती है. ऐसे में ये ख्याल छोड़ना ही बेहतर लगता है, लेकिन अगर मैं कहूं कि आप बिना खुद को तड़पाए और बिना स्वादिष्ट खाना छोड़े भी वजन कम कर सकते हैं तो आपका क्या ख्याल है?
जी हां हाल ही में इंस्टाग्राम पर मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट नूपुर पाटिल ने अपना वो डाइट प्लान शेयर किया है, जिसकी मदद से उन्होंने खुद 30 किलो वजन कम किया है वो भी बिना सलाद पर जीने या भूख रहने के. तो चलिए जानते हैं उन्होंने क्या खाकर वजन कम किया और कैसे.
ब्रेकफास्ट-(Breakfast)-
प्रोटीन से करें ब्रेकफास्ट की शुरुआत-
पहला ऑप्शन:
हाई-प्रोटीन दही बाउल: 200 ग्राम गाढ़ा दही लें, इसमें 10 ग्राम मिक्स्ड सीड्स (अलसी, कद्दू, सूरजमुखी आदि), एक छोटा फल (सेब, केला या बेरीज) और मीठे के लिए दालचीनी या स्टीविया मिलाएं. इस एक बाउल से आपको 30 ग्राम प्रोटीन मिलेगा.
दूसरा ऑप्शन:
अंडा + टोस्ट कॉम्बो: 2 पूरे अंडे + 2 अंडे की सिर्फ सफेदी से ऑमलेट या भुर्जी बनाएं. इसे मल्टीग्रेन टोस्ट या अपनी पसंद की सब्जियों के साथ खाएं. इससे आपको 28 ग्राम प्रोटीन मिलेगा.
लंच (Lunch)-
ध्यान रखें कि लंच भी प्रोटीन रिच होना चाहिए-
पहला ऑप्शन:
राइस बाउल: 120 ग्राम ग्रिल्ड चिकन या फिश, ढेर सारी सलाद (नींबू का रस डालकर), एक कप चावल या बाजरा/ज्वार और घर की बनी चटनी. इससे आपको 40 ग्राम प्रोटीन और भरपूर स्वाद मिलेगा.
दूसरा विकल्प दाल, सब्जी और रोटी की थाली है। इस थाली में मौसमी सब्जी, दाल की एक कटोरी, एक चपाती और ढेर सारी सलाद होनी चाहिए. इस संयोजन से आपको 25 ग्राम प्रोटीन मिलेगा।
दूसरा ऑप्शन (देसी स्टाइल):
दाल-सब्जी-रोटी: अगर आप इस ऑप्शन को अपना रहे हैं तो इस थाली में मौसमी सब्जी, दाल की एक कटोरी, एक चपाती और ढेर सारी सलाद होनी चाहिए. इस खाने से आपको 25 ग्राम प्रोटीन मिलेगा.
डिनर (Dinner)-
रात का खाना दिन की आखिरी मील होती है, ऐसे में ये बिल्कुल बोरिंग नहीं होना चाहिए-
ऐसे में इसमें आप 120 ग्राम पनीर, चिकन या मछली को कम तेल और मसालों में भुनी हुई सब्जियों के साथ खाएं. अगर आपको भारतीय खाना पसंद है तो आप दो अंडे, ग्रिल्ड मछली या पनीर भुर्जी को सब्जियों और थोड़े से कार्बोहाइड्रेट के साथ मिलाकर खा सकते हैं. ये दोनों ही चीजें प्रोटीन से भरपूर हैं और आपकी भूख को पूरी तरह से मिटा देंगी.
खाने के बाद मीठा-
हम में से कई लोग होते हैं जिन्हें खाने के बाद मीठा खाने की आदत होती है, ऐसे में अगर आप भी उनमें से एक हैं तो इसे छोड़ने की जरूरत नहीं है.
क्रेविंग को इग्नोर करने की बजाय प्रोटीन मग केक बनाएं: एक अंडे की सफेदी, एक स्कूप प्रोटीन पाउडर, थोड़ा पानी या दूध और कोको पाउडर मिलाकर माइक्रोवेव में बेक करें.
हाई-प्रोटीन आइसक्रीम: फ्रोजन केला, थोड़ा दूध और प्रोटीन/व्हे पाउडर ब्लेंड करके खाएं, ऐसे में आपकी मीठे की क्रेविंग भी खत्म हो जाएगी
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.