By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Winter Care: जब भी हो सर्दी-जुकाम, तो इस चमत्कारी काढ़े से पाएं 2 दिन में आराम
ठंड का मौसम शुरू होते ही जिस समस्या से लोग परेशान हो जाते हैं, वो होती है सर्दी-जुकाम की. जुकाम हुआ नहीं कि सिरदर्द, शरीर दर्द जैसी प्रॉब्लम्स भी शुरू हो जाती है.
ठंड का मौसम शुरू होते ही जिस समस्या से लोग परेशान हो जाते हैं, वो होती है सर्दी-जुकाम की. जुकाम हुआ नहीं कि सिरदर्द, शरीर दर्द जैसी प्रॉब्लम्स भी शुरू हो जाती हैं.
जल्द से जल्द लाकर ये 4 चीजें रखें घर में, सर्दी का मौसम नहीं करेगा परेशान…
लोग जल्द राहत पाने के लिए दवाएं खाना शुरू कर देते हैं. पर आज हम आपको बता रहे हैं ऐसे काढ़े के बारे में, जो दवा जैसा काम करता है. साथ ही इसे पीने से किसी तरह का साइडइफेक्ट भी नहीं होता.
क्या चाहिए
काढ़े में प्याज, नींबू का रस, लहसुन की कलियों और पानी का इस्तेमाल होता है. ये काढ़ा सीने में जमे कफ को बड़ी ही आसानी से निकालता है और इम्यून सिस्टम को मजबूती प्रदान करता है.
चाणक्य के अनुसार, जब भी करें ये 4 काम तब नहाना है बेहद जरूरी…
कैसे बनाएं
आधी प्याज, 2 चम्मच नींबू का रस और 4-5 लहसुन की कली को एक मिक्सर ग्राइंडर में डाल लें. इसे तकरीबन 1 मिनट तक चलाएं. अब एक पैन लें और उसमें पानी खौलाएं. इस खौलते हुए पानी में पिसी हुई सामग्री को मिला लें. इसे पकाएं. अब आंच से पैन उतार कर पानी को छान लें. इस काढ़े को सुबह और रात में खाने के बाद पियें. दो दिन में ही आपको नैचुरल तरीके से सर्दी-जुकाम में आराम होता हुआ दिखेगा.
ये ध्यान रखें
इसका सेवन करते हुए आपको थोड़ा परहेज करना पड़ेगा. कोल्ड ड्रिंक और तली भुनी चीजों का सेवन कुछ समय के लिये बंद करना होगा.
लाइफस्टाइल की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें