बढ़ते वजन के डर से नहीं खाते हैं चावल तो इस राइस को डाइट में करें शामिल

parboiled rice: आजकर बढ़ते वजन की समस्या से हर कोई परेशान है. ऐसे में हम कई चीजों को खाना छोड़ देते हैं. खासकर चावल से हम दूरी बना लेते हैं. ऐसे में पारबॉइल्ड राइस को खाने से आप हेल्दी रह सकते हैं.

Published date india.com Published: July 20, 2025 7:00 AM IST
बढ़ते वजन के डर से नहीं खाते हैं चावल तो इस राइस को थाली में करें शामिल

parboiled rice: बढ़ते वजह को रोकने के लिए लोग अक्सर चावल से दूरी बना लेते हैं. हालांकि अधिकतर लोगों को चावल खाना पसंद होता है, लेकिन फिर भी ये बढ़ते वजह के चलते इसे अपनी थाली से हटा देते हैं. लोग चावल को वजह बढ़ने की असल वजह मानते हैं.

चावल में कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा अधिक होती है, जिसके चलते ये वजन बढ़ाने में मदद करता है. जब भी हम डाइट फॉलो करते हैं तो हमें चावल से दूर रहने की सलाह दी जाती है और मन को मारकर हम इसे खाना बंद कर देते हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे आप चावल का आनंद भी ले सकते हैं और ये आपको हेल्दी भी रखेगा.

कई लोग हैं जिन्होंने वजह बढ़ने के चलते चावल को छोड़ रखा है, लेकिन यदि आप ‘पारबॉइल्ड राइस’ का सेवन करते हैं तो आप हेल्दी बनें रह सकते हैं. दुनिया में हुए कई शोध और अध्ययन भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि पारबॉइल्ड राइस सेहत के लिए सामान्य राइस की तुलना में ज्यादा फायदेमंद होता है. ऐसे में इन्हें आप आराम से खा सकते हैं.

पारबॉइल्ड राइस को अधपका चावल के नाम से भी जाना जाता है. इन्हें भूसे के अंदर ही उबाल दिया जाता है. इसे पहले 4 घंटे से लेकर 8 घंटे तक धान सहित पानी में भिगोकर रखा जाता है इसके बाद इसे भाप में पकाते हैं और फिर इसे धूप में सुखाकर इसकी भूसी निकालते हैं. ये सामान्य चावल से बिल्कुल अलग होते हैं.

इस चावल की अच्छी बात ये है कि इसे और चावलों की तरह पॉलिश नहीं किया जाता है. ऐसे में इसमें सामान्य चावल की तुलना में पौष्टिक तत्व कहीं ज्यादा होते हैं. इसकी खास प्रक्रिया के चलते इसमें विटामिन की मात्रा अधिक होती है, जिससे आप हेल्दी रहते हैं.

पारबॉइल्ड राइस के फायदे-

-पारबॉइल्ड राइस सेहत के लिए काफी अच्छे होते हैं. इनमें पोषक तत्व की मात्रा अधिक पाई जाती है. इनमें फाइबर, कैल्शियम, विटामिन और पोटेशियम अधिक मात्रा में मिलते हैं. ऐसे में ये वजन को नियत्रण में रखते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

-पारबॉइल्ड राइस में प्रीबायोटिक अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो पेट के लिए अच्छा होता है. ये पेट के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं.

-पारबॉइल्ड राइस में फाइबर की मात्रा ज्यादा होता है, जिससे पेट अधिक समय तक भरा महसूस होता है. ऐसे में ये वजन घटाने में सहायक होते हैं.

-वजह घटाने के साथ साथ ये शुगर के मरीजों के लिए भी अच्छा होता है. इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स लेवल कम होता है, जिससे शुगर नियंत्रित रहती है.

– इसके साथ ही यदि आप आयरन की कमी से जूझ रहे हैं तो ये चावल आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है.

नोटः यहां दी गई जानकारी की इंडिया काॅम पुष्टि नहीं करता. इन्हें अपनाने से पहले किसी डाॅक्टर से सलाह अवश्य लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Life-style की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.