विनेश फोगाट ने कैसे घटाया रातोंरात 1.8 किलो वजन, जानिए 1 दिन में कितने किलो कम कर सकते हैं वजन?

हाल ही में पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित कर दिया गया, इसके पीछे उनका बढ़ा हुआ वजन बताया गया.

Published date india.com Published: August 8, 2024 11:55 AM IST
विनेश फोगाट ने कैसे घटाया रातोंरात 1.8 किलो वजन, जानिए 1 दिन में कितने किलो कम कर सकते हैं वजन?

बुधवार को 144 करोड़ भारतीयों का सपना टूट गया. दरअसल पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित कर दिया गया है. बुधवार को फाइनल मुकाबले से पहले विनेश फोगाट का वजन 50 किलोग्राम वर्ग से 100 ग्राम ज्यादा था. इस 100 ग्राम बढ़े वजन के कारण विनेश फोगाट को ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया.

रिपोर्ट्स की मानें तो सेमीफाइनल मैच जीतने के दौरान वो लगभग 52 किलो की थीं और फिर अपना 2 किलो वजन घटाने के लिए वो रातभर जागती रहीं, लेकिन फिर भी ये कम नहीं हो सका, ऐसे में लोगों के जहन में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर जब रातोंरात विनेश का वजन 1.8 किलो तक कम हो गया तो फिर उनका 100 ग्राम वजन कम क्यों नहीं हो सका? ऐसा क्या हुआ जिससे वो 100 ग्राम वजन कम करने में असमर्थ रहीं. आइए डायटीशियन स्वाति सिंह से जानते हैं कि एक दिन में कितना किलो वजन कम कर सकते हैं?

न्यूट्रिशनिस्ट, वेट लॉस कोच और कीटो डायटीशियन स्वाति सिंह ने बताया कि अगर कोई एक रात में तकरीबन 2 किलो वजन कम करता है तो ये वजन कम करना नहीं बल्कि पानी की कमी है. इसके साथ ही चूंकि ये वजन अस्थायी रूप से घटाया गया है ऐसे में ये वापस बढ़ सकता है. दरअसल में 1 दिन में 2 किलो भार कम करना व्यवहारिक रूप से संभव नहीं है.

1 दिन में 2 किलो वजन कैसे कम कर सकते हैं?

वैसे तो अचानक वजन कम करना सेहत के लिए सही नहीं होता है, लेकिन अगर आपको किसी स्थिति में 1 दिन में 2 किलो वजन कम करना है तो आपको अपने खाने से नमक हटा देना चाहिए. दरअसल में नमक में मौजूद सोडियम के कारण शरीर में जो भी वॉटर रिटेंशन होता है, वह पानी सिस्टम से बाहर निकल जाता है. वह अतिरिक्त पानी शरीर से बाहर निकल जाता है.

इसके साथ ही कई बार नींद की कमी के कारण भी शरीर में वॉटर रिटेंशन होने लगता है. हालांकि, इस तरह जल्दी वजन कम करना बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है. सामान्य तौर पर कहें तो अगर आपकी आंत की सेहत साफ नहीं है तो आपका वजन बढ़ता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

1 दिन में कितना वजन कम हो सकता है?

अगर आपको किसी स्थिति में 1 दिन में वेट लॉस करना भी है तो आप 1 किलो वजन 1 दिन में कम कर सकते हैं. ऐसे में आप अगर हेल्दी वेट लॉस करना चाहते हैं तो डाइट और एक्सरसाइज के जरिए आप 1 दिन में 1 किलो तक वजन कम कर सकते हैं.

इसके लिए आपको डाइट से नमक और चीनी को हटाना होगा. इसके साथ ही अपनी डाइट में पानी वाले फल, जूस और नींबू जैसी चीजों को शामिल करें. कैलोरी के सेवन को कम करें और जितना संभव हो सके उतनी कैलोरी बर्न करें. इस तरीके को अपनाकर आप 1 दिन में 1 किलो तक वजन कम कर सकते हैं. हालांकि अगले दिन वॉटर रिटेंशन से वजन बढ़ सकता है.

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी को प्रदान करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.