Periods में ब्लोटिंग से हैं परेशान? ये पानी दूर कर सकता है सारी दिक्कतें

पीरियड्स के दौरान ब्लोटिंग की समस्या हो जाए तो ऐसे में कुछ घरेलू उपायों के माध्यम से इस समस्या को दूर किया जा सकता है. जानते हैं इसके बारे में...

Written by: Garima Garg Edited by: Garima Garg
Updated: August 7, 2023, 7:44 AM IST

पीरियड्स के दौरान ब्लोटिंग की समस्या होना आम बात है. लेकिन इसके कारण महिलाओं को कई और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में बता दें कि ब्लोटिंग की समस्या हार्मोन में बदलाव के कारण, खराब खान-पान के कारण या तनाव के कारण हो सकती है. ऐसे में कुछ घरेलू उपायों के माध्यम से इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पीरियड में ब्लोटिंग की समस्या होने पर कौन से घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं. पढ़ते हैं आगे…

पीरियड्स के दौरान ब्लोटिंग की समस्या को दूर करने के उपाय

  1. मेथी के पत्तों के रस के अंदर कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो पीरियड्स के दौरान होने वाली ब्लोटिंग को काफी हद तक कम कर सकते हैं. ऐसे में आप मेथी के पत्तों को पीसकर उसका रस निकालें और उसका सेवन शहद के साथ करें.
  2. आप अपनी डाइट में अजवाइन के पानी को भी जोड़ सकते हैं. अजवाइन का पानी ना केवल ब्लोटिंग की समस्या से राहत दिला सकता है बल्कि जिन लोगों को पीरियड्स के दौरान गैस की समस्या हो जाती है उससे भी फायदा मिल सकता है. ऐसे में आप एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन को उबालें और जब वह एक गिलास पानी आधा गिलास रह जाए तो उसका सेवन करें. ऐसा करने से फायदा मिल सकता है.
  3. धनिया का पानी पीरियड्स के दौरान होने वाली ब्लोटिंग से राहत दिलाता है. ऐसे में आप धनिये के बीजो को रात भर पानी में भिगोएं और अगले दिन उसे छानकर सेवन करने से राहत मिल सकती है.
  4. पीरियड्स के दौरान होने वाली ब्लोटिंग से राहत पाने में अदरक भी आपके बेहद काम आ सकता है. ऐसे में आप अदरक के रस को गर्म पानी में मिलाकर भी ऐसा करने से न केवल मल त्याग की प्रक्रिया को बेहतर बनाया जा सकता है बल्कि पीरियड के दौरान महिलाएं काफी दिक्कतों का बचाव कर सकते हैं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.