सिर्फ स्वाद में ही नहीं, सेहत में भी नं 1 है अनानास, डिहाइड्रेशन से लेकर पीरियड्स तक में है फायदेमंद

हम में से कई लोग रोजाना अनानास खाना पसंद करते हैं, ये स्वाद में तो अच्छा होता ही है, साथ ही साथ सेहत के लिहाज से भी अच्छा माना जाता है, ऐसे में आज हम आपको इसके अनगिनत फायदे बताएंगे.

Written by: Shweta Bajpai Edited by: Shweta Bajpai
Published: June 6, 2026, 3:47 PM IST

pineapple benefits: देश भर के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. तपन, हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं इस चिलचिलाती गर्मी में शरीर को तेजी से डिहाइड्रेट कर सकती हैं. ऐसे में बाजार में उपलब्ध ताजा और रसीला अनानास शरीर को हाइड्रेटेड रखने का बेहतरीन प्राकृतिक तरीका साबित हो सकता है.

अनानास में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद करता है.स्वादिष्ट और रसीले अनानास का खट्टा-मीठा स्वाद हर किसी को लुभा लेता है. चाहे आप इसे ताजा काटकर खाएं, सलाद में डालें, जूस बनाकर पिएं, ग्रिल करें या फिर केक में इस्तेमाल करें- हर रूप में यह खूबसूरत और स्वादिष्ट लगता है. इसके ऊपर लगा हरा-भरा ताज इसे देखने में भी बेहद आकर्षक बनाता है.

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद-

अनानास सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं, सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. इसमें मौजूद ब्रोमेलेन नामक एंजाइम पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है, सूजन कम करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है. इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है, जो त्वचा को चमकदार और स्वस्थ रखने में मदद करता है. इसके अलावा फाइबर, मैंगनीज और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को तरोताजा रखते हैं और कई बीमारियों से बचाव करते हैं.

आयुर्वेद के अनुसार, अनानास एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-वायरल गुणों से भरपूर होता है, यह शरीर की सूजन को घटाता है और वायरल संक्रमण से बचाव में सहायक होता है. महिलाओं के लिए यह खासतौर पर लाभकारी है. इसमें आयरन की अच्छी मात्रा होती है, जो पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और थकान को कम करने में मदद कर सकता है. अनानास का जूस पीने से मासिक धर्म से जुड़ी परेशानियां भी कम हो सकती हैं.

85 प्रतिशत हिस्सा पानी-

जानकारों के मुताबिक, अनानास का लगभग 85 प्रतिशत हिस्सा पानी से बना होता है. इसमें फाइबर और कार्बोहाइड्रेट्स भी भरपूर होते हैं, जो गर्मी में ऊर्जा बनाए रखने में मदद करते हैं. इसका स्वाद और ऊपर क्राउन जैसा गुच्छा इसे राजसी लुक देता है, गर्मी के इस मौसम में रोजाना थोड़ी मात्रा में अनानास का सेवन न सिर्फ प्यास बुझाता है बल्कि शरीर को अंदर से स्वस्थ भी रखता है. ( input-आईएएनएस)

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.