By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Pineapple Health Benefits: पोषण तत्वों से भरपूर होता है पाइनएप्पल, इन बीमारियों से आपको रखेगा दूर
पाइनएप्पल में भरपूर मात्रा मे पोषक तत्व पाये जाते है, ऐसे में जानें इसके लाजवाब फायदे
पाइनएप्पल यानि की अनानास मे भरपूर मात्रा मे फाइबर्स होते है जो पाचन में मदद करते हैं. कई लोगों को ये फल काफी पंसद होता है और होना भी चाहिए क्योंकि ये खाने में जितना रसीला होता है उतनी ही इसके स्वास्थ के फायदे भी होते हैं. इसका स्वाद खट्टा और मीठा दोनों होता है लेकिन इसे खाकर आप अपने शरीर की कई सारी परेशानियों को कम कर सकते हैं या फिर दूर भगा सकते हैं.
दरअसल पाइनएप्पल में कई सारे ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित होते हैं. पाइनएप्पल खाने से आपको सेहत से जुड़ी कई सारी परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है. पाइनएप्पल में विटामिन और एंटीऑसीडेंट के गुण पाए जाते हैं. तो चलिए जानते हैं अगर आप इशका सेवन करते हैं तो आपको इसके कितने सारे फायदे मिलेंगे.
1.हड्डियों के लिए फायदेमंद
पाइनएप्पल खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही आपकी सेहत के लिए भी होता है. अगर आप पाइनएप्पल खाते हैं तो इससे आपकी हड्डियों को मजबूती मिलती है, इसलिए आप पाइनएप्पल का जूस जरुर पीए. इसमें कई सारे मिनरल्स और विटामिन होते हैं जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं. खसाकर महिलाओं और बच्चों का इसका सेवन जरु कराएं, ये उनके लिए कापी असरदार साबित होता है..
2.आंखों के लिए फायदेमंद
पाइएप्पल अगर आप लेते हैं बतौर जूस या फिर फ्रूट के तौर पर तो इससे आपकी आंखो को भी कई सारे फायदे होते हैं. आजकल लोग अपना ज्यादातर समय अपना कंप्यूटर पर बिताते हैं ऐसे में आपको अपनी आंखो का खास ख्याल रखना चाहिए ताकि उनमें किसी प्रकार की परेशानी ना हो.
3. स्टोन के लिए
अगर आप पथरी या फिर स्टोन से परेशान हैं तो ऐसे में आप पाइनएप्पल को अपने खाने में जरुर शामिल करें आप चाहें तो इसका जूस बनाकर भी पी सकते हैं. पाइनएप्पल एक प्राकृतिक औषधि के रूप मे उपयोग की जाती है . यह पथरी या किडनी स्टोन के लिये बहुत फायदेमंद होता है.
4.इम्युनिटी के लिए करागर
इम्युनिटी आजकल हर किसी के लिए बहुत जरुरी है ऐसे में आपको अपने शरीर का खास ध्यान देना होगा तभी आपकी इम्युनिटी अच्छी रहेगी. क्योंकि अगर ये गिरती है तो ऐसे में आपका स्वास्थ भी नीचे आ जाता है और शरीर कमजोर और थका हुआ हो जाता है. ऐसे में आप पाइनएप्पल से अपनी इम्युनिटी को बढ़ा सकते हैं आप इसे फल या फिर जूस के तौर पर ले सकते हैं.
5.वजन कम करने में मददगार
अगर आफ डायट पर हैं तो ऐसे में पाइनएप्पल का सेवन जरुर करें. इसका इस्तेमाल आप जूस के रुप में भी कर सकते हैं. इसके सेवन से शरीर में कमजोरी महसूस नहीं होती. और यह वजन को कम करने में भी आपकी मदद कर सकता है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें