Postpartum Belly Fat Loss Tips Easy Ways To Reduce Belly Fat After Delivery Of Baby In Hindi
प्रेग्नेंसी के बाद थुलथुले पेट को अंदर करने के लिए अपनाएं ये असरदार नुस्खे! महीनेभर में अंदर चला जाएगा सारा पेट
Postpartum Belly Fat Lose Tips: बच्चे की डिलीवरी के बाद पेट काफी ज्यादा बाहर निकल आता है. फिर महीनों तक चर्बी अंदर नहीं जाती, जिससे कपड़े फिट नहीं आ पाते. इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए ये असरदार नुस्खे जरूर अपनाएं.
Pregnancy Belly Fat Loss Tips: डिलीवरी के बाद पेट का बाहर निकल आना हर नई मां की सबसे बड़ी चिंता होती है. अच्छी बात ये है कि सही तरीके और थोड़ी मेहनत से सिर्फ 30-40 दिन में पेट को काफी हद तक अंदर किया जा सकता है. ये आसान और सुरक्षित नुस्खे आजमाएं.
पहले डॉक्टर से परामर्श है जरूरी
नॉर्मल डिलीवरी हुई हो तो 10-15 दिन बाद और सिजेरियन हुआ हो तो 6-8 हफ्ते बाद ही कोई एक्सरसाइज शुरू करें. इसीलिए वेट लॉस के लिए बिना डॉक्टर की हरी झंडी के कुछ भी शुरू ना करें.
रोज सुबह गुनगुना पानी पिएं
नई मां अपना पेट करने के लिए सबसे पहले सुबह खाली पेट 1 गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़कर और चुटकी नमक डालकर पिएं. इससे पाचन ठीक होता है और पेट की चर्बी पिघलने लगती है.
पेट बांधना न भूलें
डिलीवरी के तुरंत बाद से 40 दिन तक पेट पर सूती कपड़े की पट्टी (पेट बेल्ट) बांधें. इससे ढीली हुई स्किन और मांसपेशियां जल्दी अपनी जगह पर आती हैं. आजकल मार्केट में अच्छे postpartum बेल्ट भी मिलते हैं, जिससे आपको बेहतरीन रिजल्ट्स मिल सकते हैं.
एक्सरसाइज है जरूरी
गहरी सांस लें– लेटकर पेट को अंदर खींचें, 10 सेकंड रोकें, फिर छोड़ें. दिन में 50 बार करें.
ब्रिज पोज– पीठ के बल लेटकर घुटने मोड़ें और कूल्हे ऊपर उठाएं, लगभग 10-15 बार.
पैर उठाना– लेटकर एक-एक पैर धीरे-धीरे ऊपर उठाएं.
हल्की वॉक– रोज 20-30 मिनट तेज चलें.
खाने में ये चीजें शामिल करें
जीरा-अजवाइन का पानी दिन में 2 बार पिएं
घी में भुना जीरा खाएं
हरी सब्जियां, दाल, अंडा, दूध जरूर लें
तली-भुनी और मैदा वाली चीजें बिल्कुल बंद करें
दिन में 10-12 गिलास पानी पिएं
रात का असरदार नुस्खा
1 चम्मच त्रिफला चूर्ण गुनगुने पानी के साथ सोने से पहले लें. इससे कब्ज दूर होता है और पेट अंदर जाता है. इसको रोजाना लेने से ही फायदा मिलेगा. इसीलिए पूरे नियम के साथ इन चीजों को अपने डेली रूटीन में शामिल करें.
Add India.com as a Preferred Source
धीरे धीरे कम होने लगेगा पेट
प्रेग्नेंसी किसी भी महिला के लिए बड़ा नाजुक समय होता है. इस समय महिला के शरीर में बहुत बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं. जैसे पेट 9 महीने में बाहर आया है, वो 9 दिन में अंदर नहीं जाएगा. रोज थोड़ा-थोड़ा सुधार दिखेगा. 30-40 दिन लगातार ये नुस्खे अपनाएंगे तो ढीला-ढाला पेट काफी हद तक अंदर चला जाएगा और कमर फिर से पतली दिखने लगेगी.
Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. (Images: Pinterest)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.