EnglishHindi

Ramadan 2023: रमजान के दौरान सहरी और इफ्तार में क्या खाना सही और क्या नहीं?

Ramadan 2023: इबादत का पाक महीना रमजान आज यानि 24 मार्च से शुरू हो गया है और इस दौरान लोग 30 दिनों रोजा रखते हैं. ऐसे में डाइट पर ध्यान देना बेहद जरूरी है.

Written by: Renu Yadav
Updated: March 24, 2023, 2:21 PM IST

Ramadan 2023: आज यानि 24 मार्च से रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है और माना जाता है कि इस महीनो अल्लाह अपने बंदों के सबसे करीब होता है. इसलिए इसे इबादत का महीना भी कहा जाता है और लोग पूरे महीने रोजो रखते हैं. जो कि बेहद ही कठिन होते हैं. ऐसे में आपको इस बात का खास ख्याल रखना होगा कि सहरी और इफ्तार में क्या खाएं और क्या नहीं? ताकि आपकी सेहत पर कोई बुरा असर न पड़े और आप रोजे में भी फिट रहें. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको रोजे में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

रमजान के दिनों में जो लोग रोजा रखते हैं वह सहरी और इफ्तार के समय खाना खाते हैं. सूर्योदय से पहले जो भोजन किया जाता है उसे सहरी कहते हैं और सूर्यास्त के बाद इफ्तारी होती है. दोनों वक्त आपको हेल्दी खाने पर फोकस रखना चाहिए.

सहरी में खाएं ये चीजें

  • सहरी के दौरान हल्की और हेल्दी डाइट लेनी चाहिए. ऐसे में आप फ्रूट्स जैसे कि सेब, नाशपाती, अंगूर ले सकते हैं. साथ ही साबुत अनाज और बीन्स भी हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं. सहरी में इनका सेवन करने के बाद आपको दिन भर के लिए पर्याप्त ऊर्जा मिल जाएगी.
  • सहरी के समय कैफिन वाली चीजें लेने से बचें, क्योंकि चाय या कॉफी आपके शरीर का पानी सोख लेती हैं और आपको बार-बार प्यास लग सकती है. यही नहीं कई बार पानी की कमी भी हो सकती है.
  • सहरी के वक्त हरी पत्तेदार सब्जियां और सलाद खूब खाएं. फाइबर आपको प्यास से भी बचाएगा और लंबे समय तक आपके पेट को भरा रखेगा.
  • सहरी में दही का उपयोग जरूर करें, क्योंकि दही से आपको पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम मिलेगा. साथ ही दही पाचन क्रिया को भी ठीक रखने में मदद करती है.
  • सहरी में कच्चा पनीर और दूध का सेवन करना भी बेहतर होता है. इससे आपको प्रोटीन प्राप्त होगा और दिनभर पेट भरा हुआ लगेगा.

इफ्तार में करें इन चीजों का सेवन

  • इफ्तार की शुरुआत कभी भी बहुत ऑयली चीजों से न करें क्योंकि इससे आपको उल्टी या पेट की अन्य दिक्कत हो सकती है. सिरदर्द या एसिडीटी भी हो सकती है. इसलिए हल्के खाने से ही इफ्तार की शुरुआत करनी चाहिए.
  • इफ्तार में रोजा खोलते समय सबसे पहले खजूर खाएं और साथ ही फाइबर युक्त चीजों का सेवन करना हेल्थ के लिए अच्छा होता है.
  • इफ्तार में फलों का जूस जरूर पीना चाहिए. इससे दिनभर की कमजोरी दूर होती है और यह स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है. इसके अलावा आप मैंगो शेक या खजूर का शेक भी पी सकते हैं.
  • बेहतर होगा कि इफ्तार के समय चावल की बजाय रोटी का सेवन करें. साथ ही खाने में दही को भी जरूर शामिल करें.
  • रात में इफ्तारी करते समय खाने के साथ सलाद जरूर लें. इससे बॉडी को हाइड्रेटेड रखने में मदद मिलती है.

नोट: India.Com यहां दी गई जानकारी की पुष्टि नहीं करता. स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या या डाइट में बदलाव करने के लिए किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.