Ramadan 2026 Roza Iftar High Protein Snacks And Recipes In Hindi
Ramadan 2026: सहरी में खाइए ये 5 डिशेज, दिनभर भरा रहेगा पेट, फील करेंगे एनर्जेटिक
रमजान का महीना शुरू होने वाला है, ऐसे में इसे लेकर लोग अभी से तैयारियों में लग गए हैं, आज हम आपके लिए ऐसी रेसिपीज लेकर आए हैं, जिन्हें सहरी में खाने से आपका पेट दिनभर भरा रहेगा.
Ramadan Recipes: जल्द ही पाक महीने रमजान की शुरुआत होने वाली है. ये महीना मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है. इसे अल्लाह की इबादत का महीना माना जाता है. रमजान के दौरान लोग भूखे-प्यासे रहकर रोजा रखते हैं और सहरी और इफ्तार में कुछ खाते-पीते हैं. ऐसे में सहरी और इफ्तार में हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर स्नैक्स खाना बहुत जरूरी है, जो लंबे समय तक आपके पेट को भरा रखते हैं. प्रोटीन से बॉडी एनर्जी मिलती है, मसल्स मजबूत रहते हैं.
रमजान के दौरान आपको तले-भुने भारी स्नैक्स से बचना चाहिए, इसकी बजाय हाई प्रोटीन वाली चीजों का सेवन करना चाहिए. ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही हेल्दी और प्रोटीन से भरपूण ऑप्शन्स लेकर आए हैं. इसमें कम कैलोरी होती है, साथ ही साथ ये बनाने में आसान और टेस्टी हैं. यहां 5 आसान और हाई प्रोटीन इफ्तार स्नैक्स रेसिपी दी हैं, जो घर पर जल्दी बन जाती हैं:
1.खजूर और नट्स एनर्जी बॉल्स-
इससे बनाने के लिए खजूर (बिना बीज के), बादाम, अखरोट और चिया सीड्स को को मिक्सी में बारीक पीस लें. नारियस को भी बारीक पीस लें. सभी को एक साथ मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स कर लें. फिर इसमें थोड़ा सा शहद मिलाएं ताकि यह अच्छी तरह से बंध जाए. इसके बाद सही से छोटी-छोटी बॉल बना लें. अब इन्हें ठंडा होने के लिए रख दें. ये एनर्जी बॉल नैचुरल मिठास, प्रोटीन और लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान करती हैं, जो इन्हें रमज़ान में रोज़े के लिए एक बेहतरीन और सेहतमंद स्नैक बनाती हैं.
बनाने का तरीका: इसे बनाने के लिए सबसे पहले उबले चने ले लें और इसमें सभी सब्जियों को अच्छे से मिलाएं. फिर इसपर नींबू निचोड़ें, चाट मसाला डालें. दही डालकर मिक्स करें, आपकी चटपटी चाट तैयार.
3. हेल्दी चिकन पकोड़ा या चिकन टिक्का
सामग्री:
चिकन ब्रेस्ट (बोनलेस) – 200g
बेसन या ओट्स फ्लोर – 2-3 चम्मच
दही – 2 चम्मच
अदरक-लहसुन पेस्ट, गरम मसाला, नमक
एयर फ्रायर या नॉन-स्टिक पैन
बनाने का तरीका: इसे बनाने के लिए चिकन को मैरिनेट करें (दही + मसाले में) लगभग 30 मिनट तक, इसके बाद बेसन में लपेटकर एयर फ्रायर में 180°C पर 15-20 मिनट तक रखें अब आपके क्रिस्पी पकौड़े बनकर तैयार हैं.
4. प्रोटीन स्मूदी
सामग्री: स्ट्रॉबेरी (फ्रेश या फ्रोजन) – ¾ कप
ग्रीक योगर्ट या दही – 3-4 चम्मच
दूध (स्किम या बादाम मिल्क) – 2 गिलास
चिया/फ्लैक्ससीड्स – 1 चम्मच
प्रोटीन पाउडर (ऑप्शनल) – 1 स्कूप
बनाने का तरीका: स्ट्रॉबेरी, ग्रीक योगर्ट या दही, दूध, चिया/फ्लैक्ससीड्स, प्रोटीन पाउडर इन सभी को मिक्सर में डालकर ब्लेंड कर लें और इसे ठंडा सर्व करें.
बनाने का तरीका: सबसे पहले दाल को प्रेशर कुकर में अच्छे से उबा लें. इसके बाद दाल को ठंडा कर लें और इसे ब्लेंड कर लें. इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गरम करें, प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. लहसुन डालकर सुनहरा भूरा होने तक भूनें, अब जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. टमाटर पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर और मसूर दाल डालकर अच्छी तरह चलाएं, फिर 2 कप गर्म पानी डालें, ढक्कन से ढककर 30 मिनट तक पकाएं. इसके बाद नींबू का रस और भुना हुआ जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं, आपका सूप बनकर तैयार है. धनिया पत्ती से सजाकर गरमागरम परोसें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.