Ratan Tata: जवानी में किसी बॉलीवुड हीरो से कम नहीं लगते थे रतन टाटा, Photos Viral

पूरी दुनिया जिस रतन टाटा को इतना सराहती है, वो जवानी में बेहद स्‍मार्ट थे.

Published date india.com Updated: January 23, 2020 2:32 PM IST
Ratan Tata: जवानी में किसी बॉलीवुड हीरो से कम नहीं लगते थे रतन टाटा, Photos Viral
Ratan Tata (Pic-Instagram)

Ratan Tata: रतन टाटा किसी परिचय के मोहताज नही हैं. देश क्‍या विदेश में भी लोग उनसे प्रेरणा लेते हैं. पूरी दुनिया जिस रतन टाटा को इतना सराहती है, वो जवानी में बेहद स्‍मार्ट थे.

रतन टाटा ने अपनी जवानी की फोटो इंस्‍टाग्राम पर शेयर की है. फोटो शेयर करते हुए उन्‍होंने लिखा, Verified
I was going to post this yesterday, but I was then told about “throwbacks” and how they occur on Thursdays. So here is a throwback from my days in LA, not long before I happily returned to India. #throwbackthursday

इस फोटो को पोस्‍ट करने के बाद 3 घंटे के अंदर ही इस पर 202,702 लाइक्‍स आ चुके हैं.

रतन टाटा ने तीन महीने पहले ही इंस्‍टाग्राम ज्‍वाइन किया है. पर लोग उनके 806k फॉलोअर्स हैं. उनकी हर फोटों को लोग हाथोंहाथ लेते हैं और शेयर करते ही लाखों लाइक्‍स आ जाते हैं.

क्‍या आप जानते हैं, आपके शरीर का सबसे गंदा भाग कौन सा है?

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इससे पहले भी रतन टाटा ने जवानी के दिनों की एक फोटो शेयर की थी, जिसे लोगों का काफी प्‍यार मिला था.

रतन टाटा

रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को हुआ था. वे टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा के दत्तक पोते नवल टाटा के बेटे हैं. रतन टाटा की स्कूल शिक्षा मुंबई में हुई. उन्‍होंने कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से आर्किटेक्चर बीएस और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एडवांस मैनेजमेंट प्रोग्राम किया था. उन्‍होंने 1962 में टाटा समूह के साथ अपना करियर प्रारंभ किया.

रतन टाटा 1991 में जेआरडी टाटा के बाद समूह के पांचवें अध्यक्ष बने. रतन टाटा को 2000 में पद्‍मभूषण और 2008 में पद्‍मविभूषण से सम्मानित किया गया है.

लाइफस्‍टाइल की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. 

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.