केमिकल वाले रिमूवर रखें साइड, इन 3 चीजों से नेचुरल तरीके से हटाएं Makeup, हमेशा मुलायम बनी रहेगी स्किन

हम में से अधिकतर लोग मेकअप को हटाने के लिए मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल करते हैं, ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी नैचुरल चीजें बताएंगे जो आपको मेकअप हटाने में मदद करेंगी.

Published date india.com Published: February 13, 2025 10:46 AM IST
केमिकल वाले रिमूवर रखें साइड, इन 3 चीजों से नेचुरल तरीके से हटाएं Makeup, हमेशा मुलायम बनी रहेगी स्किन

Natural makeup remover: मेकअप महिलाओं के जीवन का अहम हिस्सा है. ये चहेरे को और खूबसूरत बनाने का काम करता है. हालांकि इसे लगाने के बाद हटाना भी बेहद जरूरी माना जाता है. मेकअप को हटाने के लिए अक्सर हम कैमिकल वाले मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल करते हैं. मेकअप लगाने के बाद मेकअप को सही तरीके से हटाना जरूरी है ताकि आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार बनी रहे.

बाजार में उपलब्ध मेकअप रिमूवर न केवल महंगे होते हैं बल्कि उनमें कई हानिकारक रसायन भी होते हैं जो आपकी त्वचा को शुष्क और खुरदुरा बना सकते हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप घर पर मौजूद प्राकृतिक चीजों से आसानी से अपना मेकअप हटा सकती हैं और अपनी त्वचा को मुलायम और चमकदार बना सकती हैं.

मेकअप रिमूवर की जगह इन 4 नैचुरल चीजों का करें इस्तेमाल-

  • जैतून का तेल और नींबू: अगर आप नैचुरल चीजों से मेकअप हटाना 1 चम्मच नींबू के रस में 2 चम्मच जैतून का तेल मिलाकर चेहरे पर अच्छे से लगाएं. फिर 5 मिनट बाद चेहरे को कॉटन पैड की मदद से पोंछ लें और ठंडे पानी से चेहरा धो लें. यह प्राकृतिक मेकअप रिमूवर के रूप में काम करता है और त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है.
  • नारियल तेल और शहद: नारियल तेल और शहद का इस्तेमाल करके आप आसानी से मेकअप हटा सकती हैं. इसके लिए 1 चम्मच नारियल तेल में आधा चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें. फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं, हल्के हाथों से मसाज करें और कॉटन पैड की मदद से पोंछ लें, फिर इसे ठंडे पानी से धो लें.
  • दही और बेसन: मेकअप हटाने के लिए 2 चम्मच दही में 1 चम्मच बेसन मिलाकर पेस्ट बना लें. फिर इसे मेकअप के साथ चेहरे पर 5 मिनट के लिए लगाएं. अब मसाज करें और अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें. इससे ना सिर्फ आपका मेकअप हट जाएगा बल्कि आपकी त्वचा भी चमक उठेगी.
  • गुलाब जल और ग्लिसरीन: गुलाब जल और ग्लिसरीन के मिश्रण को चेहरे पर स्प्रे करें और इसे 5 मिनट तक लगा रहने दें. फिर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें. यह मिश्रण त्वचा को साफ़ और चमकदार बनाता है और मेकअप आसानी से हटा देता है.

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.