Right Ways To Eat Dryfruits Benefits In Winter Khajoor Khane Ke Fayde In Hindi
सर्दियों में रोजाना खाएं 4 खजूर! जानिए खाने का सही समय और तरीका
Dryfruits Benefits In Winters: सर्दियों में खजूर खाना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. मगर सही तरीका और समय दोनों जरूरी है. इस तरह आपके शरीर को काफी फायदा महसूस होगा.
Dates Benefits in Winter: सर्दियों में मौसम ठंडा हो जाता है और शरीर को गर्मी व ताकत की जरूरत पड़ती है. खजूर एक प्राकृतिक खजाना है जो शरीर को गर्म रखता है, इम्यूनिटी बढ़ाता है और कमजोरी दूर करता है. इसमें आयरन, पोटैशियम, फाइबर और कई विटामिन भरपूर होते हैं. रोजाना सिर्फ 4 खजूर खाने से सर्दी-जुकाम से बचाव होता है और एनर्जी बनी रहती है.
रोजाना कितने खजूर खाएं?
विशेषज्ञों के अनुसार सर्दियों में 3-4 खजूर रोजाना काफी हैं. इससे ज्यादा खाने से शुगर लेवल बढ़ सकता है, खासकर डायबिटीज वाले लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। 4 खजूर एक परफेक्ट मात्रा है जो फायदा देती है और नुकसान नहीं करती.
खजूर खाने का सबसे अच्छा समय
सुबह खाली पेट: रात भर भिगोए हुए 4 खजूर सुबह सबसे पहले खाएं. इससे पाचन ठीक रहता है और पूरे दिन एनर्जी मिलती है.
शाम 4-5 बजे:ठंड में जब थकान महसूस हो तो 2-3 खजूर दूध के साथ लें. यह शरीर को गर्माहट देता है.
रात को सोने से पहले: 2 खजूर गर्म दूध के साथ लें तो अच्छी नींद आती है और सर्दी में जोड़ों का दर्द भी कम होता है.
खजूर खाने का सही तरीका
रात भर 4 खजूर पानी या दूध में भिगोकर रखें.
सुबह छिलका उतारकर गुठली निकाल दें.
भिगोया हुआ खजूर चबा-चबाकर खाएं या दूध में मिलाकर पी लें.
बादाम, अखरोट या किशमिश के साथ भी ले सकते हैं.यह कॉम्बिनेशन और भी फायदेमंद होता है.
हमेशा अच्छी क्वालिटी के मुलायम खजूर चुनें.
कुछ सावधानियां
डायबिटीज के मरीज डॉक्टर से पूछकर ही रोजाना खाएं. बता दें कि बहुत ज्यादा ठंडे खजूर न खाएं, हमेशा गुनगुने दूध या पानी में भिगोकर लें. इससे खजूर खाने से फायदा मिलेगा.
Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. (Images: Pinterest)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.