60 की उम्र में सलमान खान ऐसे रहते हैं सुपर फिट, घर का खाना, वेट ट्रेनिंग और कार्डियो हैं असली सीक्रेट!

सलमान खान आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं, लेकिन वो फिटनेस के मामले में आज भी 21 साल के एक्टर को टक्कर देते हैं, ऐसे में आज हम उनका फिटनेस रूटीन जानेंगे.

Published date india.com Published: December 27, 2025 1:13 PM IST
60 की उम्र में सलमान खान ऐसे रहते हैं सुपर फिट, घर का खाना, वेट ट्रेनिंग और कार्डियो हैं असली सीक्रेट!

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के भाईजान यानी सलमान खान आज 60 साल के हो गए हैं, हालांकि फिटनेस के मामले में ये आज भी 20 साल के लड़के को मात देते हैं. सलमान खान आज 27 दिसंबर 2025 को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं. भले ही सलमान खान 60 साल के हो गए हों, लेकिन उनकी फिटनेस को देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है. सलमान सालों से अपनी फिल्मों के लिए बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन करते आए हैं, चाहे ‘सुल्तान’ हो या कोई और फिल्म वो हमेशा अपने रोल्स के साथ पूरा न्याय करते आए हैं. एक्टर आए दिन अपनी फिटनेस को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. सलमान के इंस्टाग्राम पर जिम वर्कआउट की मोटिवेशनल फोटोज और वीडियोज देख फैंस हैरान रह जाते हैं. ऐसे में लोग सोचते हैं कि आखिर भाईजान इस उम्र में भी इतने फिट कैसे हैं? हालांकि सलमान जैसी बॉडी बनाना आसान नहीं, इसके लिए केक तो क्या, कई लजीज चीजों को छोड़ना पड़ता है.

लग्जरी नहीं, सिंपल घर का खाना खाते हैं सलमान खान-

जब सलमान खान के खाने की बात आती है तो लोग सोचते हैं कि एक्टर मस्त लग्जरी लाइफ जीते होंगे, कभी भी कुछ भी ऑर्डर कर लेते होंगे या फिर प्राइवेट शेफ से कुछ भी बनवा लेते होंगे, लेकिन हकीकत इससे बिलकुल अलग है. मार्च 2025 में उनके फिटनेस ट्रेनर राकेश आर उद्दीयार ने मिंट को दिए इंटरव्यू में बताया था कि सलमान कोई फैंसी डाइट फॉलो नहीं करते, वो दिन में सख्ती से 5 मील्स लेते हैं.

सुबह का नाश्ता: पोर्च, अंडे और फल

दोपहर का खाना: घर का बना खाना, जिसमें मछली या चिकन होते हैं

ट्रेनर की मानें तो सलमान सिर्फ घर का खाना खाते हैं, जो उनकी मम्मी बनाती हैं. अगर कुछ बाहर का ले भी आएं तो वो कहते हैं ‘घर का खाना दो, मम्मी ने जो बनाया वही लगाओ, वही खाऊंगा’.” सलमान सब कुछ खाते हैं, लेकिन पोर्शन कंट्रोल पर खास ध्यान देते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

प्लेट में चावल से ज्यादा सब्जियां पसंद करते हैं. सलाद उनकी प्राथमिकता है. एक्शन सीन की तैयारी के लिए शूटिंग से दो महीने पहले खाना कम कर देते हैं, लेकिन शूट खत्म होते ही नॉर्मल डाइट पर लौट आते हैं.

चीट मील्स:

हफ्ते में एक दिन छूट-

ट्रेनर बताते हैं हालांकि हम सबकी तरह सलमान भी फूडी हैं, वो हफ्ते में एक दिन चीट मील रखते हैं, हालांकि वो यहां भी इस बात का ध्यान रखते हैं कि ffकैलोरी इंटेक कभी 2000 से ज्यादा न हो. उन्हें बिरयानी बहुत पसंद है. जन्मदिन, फेस्टिवल या सेलिब्रेशन पर फेवरेट फूड्स में छूट दे देते हैं.

60 की उम्र में फिटनेस रूटीन:

ट्रेनर ने कहा कि 60 की उम्र में सलमान जैसी फिटनेस कोई मजाक नहीं है. इसके लिए रोज वर्कआउट और डेडिकेशन चाहिए. सलमान ओल्ड स्कूल बॉडी बिल्डिंग रेजीम फॉलो करते हैं, जैसे जायंट सेट. चेस्ट के लिए 10 अलग-अलग एक्सरसाइज जैसे इंक्लाइन, पुश-अप्स, फ्लाई आदि करते हैं.

एक एक्सरसाइज से दूसरी पर बिना ब्रेक के शिफ्ट होते हैं. ब्रेक सिर्फ एक मशीन से दूसरी तक चलने में लगने वाला समय लगभग 30 सेकंड होता है. हालांकि वो हैवी वेट नहीं उठाते, वॉल्यूम ट्रेनिंग पर फोकस रखते हैं. और उनके सेशन 45-60 मिनट से ज्यादा के नहीं होते हैं. हालांकि वो वेट ट्रेनिंग जरूर करते हैं, चाहे शूट से पहले बाद में या शूट के दौरान, लेकिन जरूर पूरा करते हैं. वो बिना वेट ट्रेनिंग और कार्डियो के सोते नहीं हैं. वो हफ्ते में 6 दिन वर्कआउट करते हैं और एक दिन रेस्ट लेते हैं

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.