रमजान: सउदी अरब में बिना मॉडल्‍स के हुआ फैशन शो, ड्रोन से पेश की गईं ड्रेसेज...

सउदी अरब में एक ऐसा फैशन शो आयोजित किया गया, जहां रैंप पर मॉडल्‍स नही थीं. जी हां, मॉडल्‍स की बजाय लोगों के सामने ड्रोन के माध्‍यम से ड्रेसेज को पेश किया गया. अब इस फैशन शो के फोटोज, वीडियोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है.

Published date india.com Updated: June 8, 2018 12:32 PM IST
रमजान: सउदी अरब में बिना मॉडल्‍स के हुआ फैशन शो, ड्रोन से पेश की गईं ड्रेसेज...
फोटो: ट्विटर

नई दिल्‍ली: सउदी अरब में एक ऐसा फैशन शो आयोजित किया गया, जहां रैंप पर मॉडल्‍स नही थीं. जी हां, मॉडल्‍स की बजाय लोगों के सामने ड्रोन के माध्‍यम से ड्रेसेज को पेश किया गया. अब इस फैशन शो के फोटोज, वीडियोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है.

इस फैशन हाउस इवेंट के आयोजनकर्ताओं में से एक अली नाबिल अकबर ने बीबीसी एरिबिक ने कहा कि वे गर्व महसूस कर रही हैं. ये खाड़ी देशों में इस तरह का पहला फैशन शो है. इसकी तैयारी करने में उन्‍हें दो सप्‍ताह का समय लगा.

अकबर ने कहा कि ड्रोन के माध्‍यम से कपड़ों को पेश करना रमजान के इस महीने में बिल्‍कुल सही है. उन्‍होंने बताया कि आयोजनकर्ताओं को काफी लंबा समय इस बात को सोचने में लगा कि किस तरह कपड़ों को पेश किया जाए. वे बस कुछ नया करने की चाहत में थे.

गौरतलब है कि इससे पहले इतने बड़े लेवल पर ड्रोंस का प्रयोग फैशन शो में नहीं किया गया था. इससे पहले मिलान के रनवे शो में कुछ ड्रोन प्रयोग किए गए थे.

गौरतलब है कि सउदी अरब में महिलाओं पर काफी पाबंदियां हैं. उन्‍हें ऐसे कपड़े पहनने को कहा जाता है जो उन्‍हें पूरी तरह ढककर रखें. यही वजह है कि सउदी अरब की महिलाएं अपने चेहरे को हिजाब या नकाब से ढककर रखती हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

पर युवा प्रिंस मोहम्‍मद बिन सलमान की वजह से कुछ समय में इन नियमों में बदलाव किए गए हैं. कुछ पाबंदियों को हटा दिया गया है. इनमें महिलाओं को सउदी ड्राइविंग लाइसेंस दिया जाना नई पहना है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.