Navratri 2024: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को लगाएं इस खास चीज का भोग, मिनटों मे हो जाएगी रेसिपी तैयार

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के भोग चढ़ाए जाते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं इस खास भोग की रेसिपी के बारे में-

Published date india.com Published: October 3, 2024 5:12 PM IST
Navratri 2024: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को लगाएं इस खास चीज का भोग, मिनटों मे हो जाएगी रेसिपी तैयार

Shardiya Navratri Bhog 2024: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है. ब्रह्मचारिणी का अर्थ है ब्रह्मचर्य का पालन करने वाली. मां ब्रह्मचारिणी ज्ञान, शांति और तपस्या की देवी हैं. माना जाता है कि जो व्यक्ति मां ब्रह्मचारिणी की सच्चे मन से पूजा करता है, उसे जीवन में सफलता मिलती है और मन में शांति रहती है. मां को प्रसन्न करने के लिए उन्हें की तरह के भोग चढ़ाए जाते हैं. आइए जानते हैं कि इस कास भोग को कैसे तैयार करें.

मां ब्रह्मचारिणी को चढ़ाए जाने वाला भोग

पंचामृत: पंचामृत को सबसे पवित्र और शुद्ध भोग माना जाता है. मां ब्रह्मचारिणी को पंचामृत बहुत पसंद है. इसे दूध, दही, घी, शहद और शक्कर को मिलाकर बनाया जाता है.

पंचामृत बनाने की सामग्री

  • दूध – 1 कप
  • दही – 1/2 कप
  • घी – 1 चम्मच
  • शहद – 1 चम्मच
  • शक्कर – स्वादानुसार

पंचामृत बनाने की विधि

  • एक बर्तन में दूध लें और इसे गर्म करें.
  • जब दूध गर्म हो जाए तो इसमें दही, घी और शहद मिलाएं.
  • अब इसमें शक्कर डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  • इस थोड़ा ठंडा होने दें. पंचामृत तैयार हो जाएगा.
  • इसे मां को भोग लगाएं और सभी में बाटें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.