Shruti Haasan की मोटी चोटी का राज है ये सस्ता तेल, एक्ट्रेस ने खुद बताया इस्तेमाल करने का सही तरीका

Shruti Haasan की खूबसूरती के साथ इनके लंबे घने बालों का भी हर कोई दीवाना है, ऐसे में अगर आप भी अदाकारा के जैसे बाल चाहती हैं तो इस 1 तेल का इस्तेमाल करना शुरू कर दें.

Published date india.com Published: October 22, 2025 10:48 AM IST
Shruti Haasan की मोटी चोटी का राज है ये सस्ता तेल, एक्ट्रेस ने खुद बताया इस्तेमाल करने का सही तरीका

Shruti Haasan Hair Care Secret: बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में अभिनय करने वाली एक्ट्रेस Shruti Haasan को भला कौन नहीं जानता है. इन्हें न सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए सराहा जाता है, बल्कि ये अपनी खूबसूरती को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. इनके सुंदर नैन-नक्श का हर कोई कायल है इसके साथ इनके लंबे-घने लंबे बाल भी अक्सर चर्चा में रहते हैं.

फैंन्स हमेशा ये जानने को उत्सुक रहते हैं कि आखिर एक्ट्रेस की लंबी चोटी का राज क्या है? ऐसे में अब एक्ट्रेस ने खुद ही इससे पर्दा उठाया है. भारतीय अभिनेत्री और गायिका Shruti Haasan ने हाल ही में अपनी खूबसूरत, घनी और चमकदार बालों का राज एक पॉडकास्ट में शेयर किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि वो fancy सीरम या महंगे हेयर ट्रीटमेंट का इस्तेमाल नहीं करती हैं, बल्कि घने-लंबे बालों के लिए तेस का इस्तेमाल करती हैं.

यूट्यूबर और इंफ्लुएंसर रणबीर अलाहबादिया के पॉडकास्ट में Shruti ने एक पॉडकास्ट में बताया कि उनका बालों का नेचुरल कलर ही है और वो नियमित रूप से ही केवल तिल के तेल का उपयोग करती हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि मैं अपने बालों के लिए सिर्फ तिल के तेल का इस्तेमाल करती हूं. तिल को नारियल के तेल में या तिल को बादाम के तेल में मिलाकर ये मेरे मूड पर निर्भर करता है, लेकिन असल में तिल के तेल ने मेरे बालों के लिए चमत्कारी काम किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि वो बालों को शैम्पू करने से पहले तेल लगाती हैं, हालांकि वो रोजाना बाल नहीं धोती हैं. शूटिंग वाले दिन से एक रात पहले तेल लगाकर सोती हैं, सुबह उठकर बाल धोकर शूट पर निकल जाती हैं.

तिल के तेल के फायदे-

तिल के तेल में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड्स पाए जाते हैं, जो बाल झड़ने से रोकते हैं साथ ही साथ बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं. इससे बालों का टूटना भी कम होता है.यह ड्राई स्कैल्प और रूखे बालों पर राहत देता है, साथ ही सिर की त्वचा (स्कैल्प) को सेहतमंद बनाने में भी योगदान देता है. ये एक प्राकृतिक तरीका है, जो सस्ता होने के साथ किफायती भी है.

अपनाएं ये टिप्स:

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source
  • आप एक कप तिल के तेल में थोड़ा नारियल या बादाम तेल मिला सकते हैं, ऐसा Shruti भी अपने बालों के लिए करती हैं
  • इसे लगाने के लिए तेल को बालों की जड़ों में लगाएं और रातभर ऐसे ही रहने दें, अगले दिन शैम्पू से धो लें
  • रोजाना बाल धोने से बचें. ऐसा करने से तेल और स्कैल्प पर उसका असर बने रहता है

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.