खो गई है चेहरे और त्वचा की रंगत? तो आज ही आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय

कुछ एंटी-एजिंग फलों को अपनी डाइट में शामिल करके आप न केवल अपनी त्वचा की सेहत में सुधार कर सकते हैं, बल्कि उम्र बढ़ने के लक्षणों को भी कम कर सकते हैं.

Published date india.com Published: November 3, 2024 2:20 PM IST
खो गई है चेहरे और त्वचा की रंगत? तो आज ही आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय

Skin Care Tips: खूबसूरत और जवां त्वचा पाने की चाहत हर किसी की होती है. इसके लिए हम बहुत सारे प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ फलों को अपनी डाइट में शामिल करके भी आप अपनी त्वचा की उम्र बढ़ने के प्रोसेस को धीमा कर सकते हैं? आइए जानते हैं उन फलों के बारे में जो एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर हैं.

एंटी-एजिंग फलों के फायदे

1. ब्लूबेरी

ब्लूबेरी में उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं. यह न केवल झुर्रियों को कम करता है बल्कि त्वचा की चमक भी बढ़ाता है.

2. अनार

अनार में पॉलिफेनोल्स और विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होती है. ये तत्व कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ावा देते हैं, जिससे त्वचा लचीली और यंग रहती है.

3. एवोकाडो

एवोकाडो में स्वस्थ फैट्स और विटामिन ई की मात्रा अच्छी होती है.यह त्वचा को नमी देता है और सूजन को कम करता है, जिससे त्वचा मुलायम और झुर्रियों से मुक्त रहती है.

4. अमरूद

अमरूद में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन-सी और पोटैशियम होते हैं. ये कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ावा देकर त्वचा की बनावट में सुधार करते हैं और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं.

5. स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा को यूवी किरणों से बचाते हैं. यह कोलेजन की मात्रा को कंट्रोल करता है और चेहरे की रंगत को निखारता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

6. कीवी

कीवी में विटामिन-सी और ई की भरपूर मात्रा होती है.यह त्वचा की कोशिकाओं (सेल्स) को इंप्रूव करता है और उसे यूवी किरणों से बचाता है, जिससे त्वचा जवां और निखरी हुई दिखाई देती है.

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.