40 के बाद भी चाहिए दमकता चेहरा? नहाने के बाद अपनाएं ये 5 स्किन केयर टिप्स

40+ महिलाओं को अक्सर स्किन से जुड़ी परेशानियां होने लगती हैं, ऐसे में अगर आप भी इससे परेशान हैं तो कुछ टिप्स आपके काम आ सकती हैं.

Published date india.com Published: July 5, 2025 9:13 AM IST
40 के बाद भी चाहिए दमकता चेहरा? नहाने के बाद अपनाएं ये 5 स्किन केयर टिप्स

गर्मियों में पसीने, धूल और धूप के चलते स्किन से जुड़ी परेशानियां होने लगती हैं. कुछ लोगों को गर्मी बिल्कुल सूट नहीं करती है ऐसे में उनको पिंपल्स, ब्लैकहेड्स, रैशेज, टैनिंग और सनबर्न की शिकायत होने लगती है. वैसे तो ये परेशानियां किसी को भी हो सकती हैं लेकिन बढ़ती उम्र के साथ इनका असर ज्यादा देखने को मिलता है. कहते हैं जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है चेहरे की रंगत भी फीकी पड़ने लगती है. सूरज की हानिकारक किरणें बढ़ती उम्र की महिलाओं को ज्यादा परेशान करती हैं. ऐसे में उनके स्किन से जुड़ी कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं. इसलिए अगर आपकी उम्र भी 40 साल से अधिक है तो स्किन का ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत है.

ऐसे में अगर आप भी चाहती हैं कि 40 की उम्र में भी आपकी स्किन 25 की नजर आए तो कुछ घरेलू टिप्स को आजमा सकती हैं. इसके लिए आप नहाने से पहले अपने चेहरे पर कुछ चीजें लगा सकती हैं. जी हां नहाने के बाद इन्हें लगाने से स्किन पूरे दिन फ्रेश और ग्लोइंग नजर आती है तो चलिए जानते हैं कि 40+ की महिलाओं को गर्मियों में नहाने के बाद चेहरे पर क्या लगाना चाहिए.

  • 1. गुलाब जल

गुलाब जल को हमेशा से स्किन के लिहाज से अच्छा माना जाता है. ऐसे में अगर आपकी उम्र 40 से ज्यादा है तो नहाने के बाद गुलाब जल लगा सकती हैं, इससे आपकी स्किन पूरे दिन चमकती नजर आएगी. गुलाब जल त्वचा को ठंडक और नमी देता है. ये स्किन के पीएच लेवल को संतुलित रखने में मदद करता है. आप गुलाब जल को टोनर के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए कॉटन बॉल लें और इसकी मदद से चेहरे पर गुलाब जल लगाएं. यह त्वचा पर मौजूद गंदगी और अतिरिक्त तेल को हटाने में मदद करेगा और चेहरे पर निखार लाएगा.

  • 2. एलोवेरा-

एलोवेरा को भी स्किन और बालों के लिए अच्छा माना जाता है. अगर आप 40+ है तो नहाने के बाद अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल लगा सकती हैं. ये त्वचा को हाइड्रेट और मॉइश्चराइज रखने का काम करता है. ये मुंहासे, दाग-धब्बे, पिगमेंटेशन, झुर्रियां और टैनिंग की समस्या से निजात दिलाने में मदद करता है. इसके लिए ताजा एलोवेरा जेल लें और इसे अपने चेहरे पर लगाएं. करीब 20 मिनट बाद अपने फेस को ठंडे पानी से धो लें. ऐसा करने से आपकी स्किन मुलायम और चमकदार नजर आएगी.

  • 3. खीरे का जूस-

खीरे का जूस स्किन पर कमाल कर सकता है ऐसे में अगर आप 40+ हैं तो नहाने के बाद चेहरे पर खीरे का जूस लगाएं. दरअसल ये स्किन को ठंडक और ताजगी देने का काम करता है. ये त्वचा की जलन और खुजली को भी शांत करता है. खीरे के जूस में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो दाग-धब्बे, डार्क सर्कल, झुर्रियां, फाइन लाइन्स और टैनिंग को कम करने में मदद कर सकते हैं. इसके लिए खीरे को कद्दूकस करके उसका जूस निकाल लें. अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 20 मिनट बाद पानी से चेहरा धो लें. इससे आपका चेहरा फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगा.

  • 4. मॉइश्चराइजर-

किसी भी उम्र का व्यक्ति क्यों न हो गर्मियों में नहाने के बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाना चाहिए, इससे आपकी स्किन पूरे दिन हाइड्रेट नजर आएगी. इतना ही नहीं ये रूखी और बेजान त्वचा से भी छुटकारा दिलाएगा. आप अपनी त्वचा के हिसाब से मॉइश्चराइजर चुन सकते हैं अगर आपकी त्वचा ऑयली है, तो आप जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं, अगर आपकी त्वचा रूखी है, तो आप मॉइश्चराइजर के तौर पर नारियल तेल लगा सकते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source
  • 5. सनस्क्रीन

40+ महिलाओं को नहाने के बाद अपने चेहरे पर सनस्क्रीन जरूर लगाना चाहिए. इससे त्वचा सूरज की हानिकारक किरणों से सुरक्षित रहती है. इतना ही नहीं ये टैनिंग और सनबर्न की समस्या से भी आपको बचा सकता है. आपको धूप में निकलने से 10-15 मिनट पहले एसपीएफ 50 या उससे ज़्यादा वाला सनस्क्रीन लगाना चाहिए. नियमित रूप से चेहरे पर सनस्क्रीन लगाने से त्वचा स्वस्थ, चमकदार और जवां दिखती है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.