हीटर चलाकर सोना बढ़ा सकता है डिहाइड्रेशन का खतरा, डॉक्टर से जानें कैसे करता है शरीर को ड्राय

सर्दियों में हीटर चलाकर सोना भले ही आराम देता है, लेकिन यह शरीर से नमी तेजी से खींचकर डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ा देता है. सूखी हवा त्वचा, गले और सांस की नली को ड्राय बनाती है, जिससे सुबह थकान और सिरदर्द महसूस हो सकता है.

Published date india.com Published: December 9, 2025 7:59 AM IST
हीटर चलाकर सोना बढ़ा सकता है डिहाइड्रेशन का खतरा, डॉक्टर से जानें कैसे करता है शरीर को ड्राय

सर्दियों में हम में से कुछ लोगों को जरूरत से ज्यादा ठंड लगती है, ऐसे में वो दिन में तो हीटर चलाते ही हैं. साथ ही साथ रात में भी हीटर चलाकर सोना पसंद करते हैं. सर्दियों में हीटर चलाकर सोना आरामदायक महसूस होता है, खासकर जब तापमान काफी कम हो, लेकिन शायद आपको इस बात की जानकारी न हो कि हीटर चलाकर सोने से आप कुछ बीमारियों को न्योता दे रहे हैं.

डॉ. प्रखर (चिकित्सा निदेशक, पचौली एस्थेटिक्स एंड वेलनेस) ने बताया कि लंबे समय तक हीटर के इस्तेमाल का शरीर पर ऐसा असर पड़ सकता है जिसे शुरुआती दिनों में लोग समझ नहीं पाते. हीटर कमरे की हवा को गर्म करता है, लेकिन इसके साथ-साथ वह हवा से नमी यानी Humidity भी सोख लेता है। इससे वातावरण सूखा और गर्म हो जाता है.

कैसे शरीर होने लगता है ड्राय?

जब हवा बहुत सूखी हो जाती है, तो शरीर की प्राकृतिक नमी धीरे-धीरे कम होने लगती है. इसका पहला असर त्वचा पर दिखाई देता है, खुजली, रूखापन, पपड़ी पड़ना और फटना. होंठ सूखकर फटने लगते हैं और कभी-कभी नाक से खून भी आने लगता है.

गले में सूखापन, खराश और सुबह उठने पर गला बैठना हीटर के उपयोग का एक और आम संकेत है. कई लोगों में सुबह सिरदर्द, चक्कर और कमजोरी महसूस होती है जो छिपे हुए डिहाइड्रेशन की ओर इशारा करता है. शरीर में पानी की कमी बढ़ने पर इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन भी हो सकता है, जिन लोगों को अस्थमा, साइनस, एलर्जी या श्वसन संबंधी समस्या है, उनके लिए हीटर की सूखी हवा और अधिक दिक्कतें पैदा कर सकती है, क्योंकि यह श्वसन नलियों को इरिटेट करती है.

अगर हीटर का उपयोग करना हो, तो कुछ सावधानियां अपनाना आवश्यक है:

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source
  • कमरे में ह्यूमिडिफायर या पानी का बर्तन रखें ताकि वातावरण में नमी बनी रहे
  • तापमान बहुत अधिक न रखें—24°C से 26°C सुरक्षित और आरामदायक माना जाता है
  • सोने से पहले और उठते ही पानी पिएं ताकि शरीर में हाइड्रेशन बना रहे
  • थोड़ी देर के अंतराल पर वेंटिलेशन रखें ताकि ताजी हवा अंदर आ सके

अगर इन उपायों का पालन किया जाए, तो हीटर का उपयोग सुरक्षित और आरामदायक हो सकता है और शरीर भी स्वस्थ रहेगा

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.